EVM मशीन पर BJP के बटन पर चिपकाया गया टेप...पश्चिम बंगाल में चुनाव के बीच बीजेपी का बड़ा आरोप

पश्चिम बंगाल में इस समय दूसरे चरण के लिए मतदान चल रहा है. इसी बीच BJP के मीडिया प्रभारी अमित मालवीय ने वोटिंग को लेकर हुई धांधली के चलते कहा है कि फाल्टा सीट के उन सभी बूथों पर दोबारा मतदान कराया जाए, जहां कथित तौर पर इस तरह की धांधली हुई है.

Shraddha Mishra

पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल में इस समय दूसरे चरण के लिए मतदान चल रहा है. मतदान के बीच, विरोधी पार्टियां एक-दूसरे पर चुनाव में धांधली के आरोप लगा रही हैं. ये आरोप मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के समर्थकों के साथ-साथ अन्य उम्मीदवारों का समर्थन करने वालों पर भी लगाए गए हैं. बता दें, BJP ने आरोप लगाया है कि डायमंड हार्बर निर्वाचन क्षेत्र के कई मतदान केंद्रों पर, मतदाताओं को पार्टी के पक्ष में वोट डालने से रोकने के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM) पर BJP के बटन के ऊपर टेप चिपका दिया गया है. 

हालांकि टीएमसी ने बीजेपी के इन आरोपों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है. वहीं टीएमसी ने इसका श्रेय चुनाव आयोग और ऑब्ज़र्वर IPS अजय पाल शर्मा की नाकामी को बताया है. बता दें, अजय पाल शर्मा वही अधिकारी है, जिस पर टीएमसी ने अपने उम्मीदवार को धमकाने का आरोप लगाया था. 

अमित मालवीय ने की दुबारा वोटिंग की मांग 

इसी बीच BJP के मीडिया प्रभारी अमित मालवीय ने वोटिंग को लेकर हुई धांधली के चलते कहा है कि फाल्टा सीट के उन सभी बूथों पर दोबारा मतदान कराया जाए, जहां कथित तौर पर इस तरह की धांधली हुई है. अपने X अकाउंट पर एक पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, "वोटिंग मशीन का इस्तेमाल करके BJP को वोट देने का विकल्प प्रभावी रूप से खत्म कर दिया गया है, जिससे मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अवसर नहीं मिल पा रहा है. यह कथित 'डायमंड हार्बर मॉडल' है वही मॉडल है, जिसके जरिए ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को लोकसभा सीट जीतने में मदद मिली." 

TMC का पलटवार 

बीजेपी के इन आरोपों पर पलटवार हुए कहा टीएमसी प्रवक्ता रिजु दत्ता कहा "सुपरवाइज़र अजयपाल शर्मा फाल्टा में घूम रहे हैं और लोगों तथा उनके परिवारों को डरा-धमका रहे हैं. यह पूरा मामला चुनाव आयोग के अधिकार क्षेत्र में आता है. आखिर वे कर क्या रहे हैं?" उन्होंने आगे कहा, "ट्वीट करने के बजाय अमित मालवीय को एक औपचारिक शिकायत दर्ज कर ज्ञानेश कुमार को तत्काल बर्खास्त करने और अजयपाल शर्मा को निलंबित करने की मांग करनी चाहिए, क्योंकि वे BJP की विचारधारा को बनाए रखने में विफल रहे हैं."

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो