जानिए कौन है दुनिया के सबसे अमीर शख्स बर्नार्ड अरनॉल्ट? फोर्ब्स की लिस्ट में एलन मस्क को पीछे छोड़ा

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तिओं पर नजर रखने वाली मैगजीन फोर्ब्स ने हाल ही में एक लिस्ट जारी की है। फोर्ब्स मैगजीन ने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में बर्नार्ड अरनॉल्ट को पहले पायदान पर रखा है।

Lalit Hudda
Lalit Hudda

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तिओं पर नजर रखने वाली मैगजीन फोर्ब्स ने हाल ही में एक लिस्ट जारी की है। फोर्ब्स मैगजीन ने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में बर्नार्ड अरनॉल्ट को पहले पायदान पर रखा है।

दुनिया के सबसे रहीस लोगों की संपत्ति पर नजर रखने वाली संस्था अमेरिकी बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स ने दुनिया के सबसे धनवान व्यक्तियों की लिस्ट जारी है। इस लिस्ट में लग्जरी पर्स बनाने वाली कंपनी लुई वुइटन के मालिक बर्नार्ड अरनॉल्ड पहला स्थान मिला है। उन्होंने इस मामले में एलन मस्क को भी पीछे छोड़ दिया है।

फोर्ब्स मैगजीन के अनुसार, इस समय फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं। अरनॉल्ट दुनिया की सबसे बड़ी लग्जरी गुड्स कंपनी LVMH के सीईओ हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, बर्नार्ड अरनॉल्ट की कुल संपत्ति 186.2 अरब डॉलर है। जबकि एलन मस्क की कुल संपत्ति 185.7 बिलियन डॉलर है।

बता दें कि बर्नार्ड अरनॉल्ड इससे पहले दिसंबर 2019, जनवरी 2020 और मई 2021 में भी दुनिया के सबसे अमीर शख्स के नंबर पर पहुंच चुके है। लेकिन इस स्थान पर वे ज्यादा अधिक समय तक नहीं ठिक पाए थे। एक बार फिर अरनॉल्ड दुनिया के सबसे धनवान व्यक्ति बने है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बर्नार्ड अरनॉल्ड ने साल 1984 में लग्जरी गुड्स मार्केट में कदम रखा था। उस दौरान उन्होंने एक टेक्सटाइल ग्रुप का अधिग्रहण किया था। बर्नार्ड अरनॉल्ड की LVMH कंपनी ने पिछले साल जनवरी में अमेरिका की ज्वेलरी कंपनी टिफनी एंड कंपनी को 15.8 अरब डॉलर में खरीदा था।

calender
14 December 2022, 04:58 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो