Indigo फ्लाइट के इंजन में 'कंपन' के चलते जयपुर में हुई लैंडिंग

गुरुवार को इंडिगो एयरलाइन की एक फ्लाइट दिल्ली से बड़ोदरा जा रही थी। जिसके बाद उसको सुरक्षा कारणों के चलते रात को जयपुर शिफ्ट करना पड़ा। इस फ्लाइट को जयपुर में रात 8.30 बजे लैंड किया गया।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

गुरुवार को इंडिगो एयरलाइन की एक फ्लाइट दिल्ली से बड़ोदरा जा रही थी। जिसके बाद उसको सुरक्षा कारणों के चलते रात को जयपुर शिफ्ट करना पड़ा। इस फ्लाइट को जयपुर में रात 8.30 बजे लैंड किया गया। बताते इसकी जानकारी डीजीसीए ने दी। डीजीसीए ने कहा, विमान के इंजनों में उड़ान के दौरान कुछ सेकेंड के लिए कंपन महसूस हई। जिसके बाद सुरक्षा के लिहाज से फ्लाइट को जयपुर में लैंड करने का फैसला लिया गया।

डीजीसीए की तरफ से मामले में जांच का आदेश दे दिया गया है। एयरलाइन की तरफ से प्राप्त जानकारी के अनुसार इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-859 ने गुरुवार को दिल्ली से बड़ोदरा के लिए उड़ान भरी। जिसके बाद पायलट्स को इसके इंजन में कुछ सेकेंड के लिए कंपन महसूस हुई।

जिसके बाद पायटलट्स ने एयरक्राफ्ट को जयपुर की ओर डायवर्ट कर दिया, जहां रात 8 बजकर 30 मिनट पर विमान की लैंडिंग करायी गई। इसके बाद विमान में सवार सभी यात्रियों के लिए एक दूसरे एयरक्राफ्ट का इंतजाम किया गया।

calender
15 July 2022, 01:15 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो