Air India कर्मचार‍ियों के आए अच्छे दिन पहले सैलरी बढ़ी, अब म‍िलेगी यह सुव‍िधा

टाटा के स्वामित्व वाली एयर इंडिया के कर्मचारियों के अब अच्छे दिन आ गए है। हाल ही में एयरलाइन ने पिछले दिनों कटी कर्मचारियों की सैलरी को वापस लेने की घोषणा की है। इसके अलावा कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए एक बड़ी घोषणा की है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

टाटा के स्वामित्व वाली एयर इंडिया के कर्मचारियों के अब अच्छे दिन आ गए है। हाल ही में एयरलाइन ने पिछले दिनों कटी कर्मचारियों की सैलरी को वापस लेने की घोषणा की है। इसके अलावा कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए एक बड़ी घोषणा की है। बता दे, एयर इंड‍िया अब अपने कर्मचार‍ियों को ग्रुप मेड‍िकल इंश्‍योरेंस की सुविधा भी देगा। बेहतर च‍िक‍ित्‍सा सुव‍िधा उपलब्‍ध कराने के उद्देश से एयरलाइन की तरफ से यह सुव‍िधा कर्मचार‍ियों को दी गई है।

बता दे, कर्मचारियों और उनके परिवार के लिए 15 मई से यह सुविधा शुरू हो जाएगी। अपने बयान में एयरलाइन ने कहा, देश में ग्रुप मेड‍िकल इंश्‍योरेंस की सुव‍िधा परमानेंट और फ‍िक्‍स्‍ड टर्म कॉन्‍ट्रैक्‍ट कर्मचार‍ियों और उनके आश्र‍ित दोनों को म‍िलेगी। कर्मचारियों को एयर इंडिया की तरफ से द‍िए जा रहे ग्रुप मेड‍िकल इंश्‍योरेंस में 7.5 लाख रुपये का एक एम्‍पलाई का सम इंश्‍योर्ड होगा।

इस ग्रुप मेड‍िकल इंश्‍योरेंस में अधिकतम एक परिवार के 7 सदस्य होंगे। इन 7 सदस्यों में कर्मचारी की पत‍ि / पत्‍नी, तीन बच्‍चे और 2 माता-प‍िता / सास-ससुर शाम‍िल होंगे। इसके अलावा कर्मचारी क‍िसी भी मेड‍िकल इमरजेंसी में इंश्‍योरेंस पॉल‍िसी का इस्‍तेमाल कर सकते हैं।

calender
19 April 2022, 02:13 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो