निवेशकों को ले डूबा शेयर बाजार, देखने को मिली भारी गिरावट

लगातार बढ़ रहे रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध संकट के बीच शेयर बाजारों में भारी गिरावट देखने को मिल रहा है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times
लगातार बढ़ रहे रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध संकट के बीच शेयर बाजारों में भारी गिरावट देखने को मिल रहा है।  सेंसेक्स में 922 अंको की गिरावट देखी गई। जिसके बाद सेंसेक्स 55,324 अंक पर कारोबार कर रहा था, इसके अलावा निफ्टी में भी गिरावट देखने को मिली। निफ्टी 229 अंक लुढ़कर  16,564 अंक पर पहुंच गया। इसके अलावा कच्चे तेल के दाम लगातार बढ़ रहे है। जिसके चलते बिकवाली का असर भारतीय शेयर बाजार पर पड़ रहा है।
 
बताते चले, आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली। वहीं अल्ट्राटेक सीमेंट ,मारुति, एचडीएफसी, कोटक बैंक आदि के शेयर लाल निशान पर थे। इसके अलावा कई कंपनी के शेयर लाभ में रहे। जिनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज, पॉवर ग्रिड, एनटीपीसी, टाटा स्टील, एम ऐंड एम,टेक महिंद्रा कंपनी के शेयर लाभ में रहे।
 
बात अगर पिछले सत्र की करे तो, 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 388.76 अंक यानी 0.70 प्रतिशत की बढ़त के साथ 56,247.28 अंक पर बंद हुआ। इसके अलावा निफ्टी 0.81 प्रतिशत की बढ़त यानी 135.50 अंक के साथ 16,793.90 अंक पर रहा।
 
calender
02 March 2022, 05:12 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो