कारोबार की ख़बरें
Friday, 17 June 2022
छठे दिन बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 135 अंक गिरा
Friday, 17 June 2022
कोयले का आयात करेगी टाटा पावर कंपनी
Friday, 17 June 2022
BLR हवाईअड्डे को भारत के सर्वश्रेष्ठ क्षेत्रीय हवाईअड्डे का मिला खिताब
स्काईट्रैक्स वर्ल्ड एयरपोर्ट अवार्ड्स 2022 में बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा (बीएलआर हवाईअड्डा) को भारत एवं दक्षिण एशिया के सर्वश्रेष्ठ क्षेत्रीय हवाअड्डे का खिताब मिला है। एक बयान में यह जानकारी दी गई।
Friday, 17 June 2022
डेल्टाटेक गेमिंग ने SEBI के पास 550 करोड़ रुपये के IPO दस्तावेज किए दाखिल
डिजिटल रूप से देशी प्रौद्योगिकी के नेतृत्व वाले गेमिंग प्लेटफॉर्म डेल्टाटेक गेमिंग लिमिटेड ने प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) के माध्यम से 550 करोड़ रुपये जुटाने के लिए बाजार नियामक सेबी के साथ प्रारंभिक कागजात दाखिल किए हैं।
Friday, 17 June 2022
सुरक्षित डिजिटल लोन और जबरन कर्ज वसूली के खिलाफ आएंगे सख्त नियम: दास
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) सुरक्षित डिजिटल लोन और जबरन कर्ज वसूली करने वालों के खिलाफ जल्द ही सख्त नियम लाएगा। डिजिटल तरीके से कर्ज प्रदान करने की प्रणाली को सुरक्षित और मजबूत बनाने के लिए रिजर्व बैंक जल्द ही दिशा-निर्देश जारी करेगा।
Friday, 17 June 2022
नितिन गडकरी ने कहा, इलेक्ट्रिक वाहन अपने पेट्रोल समकक्षों की तरह होंगे सस्ते
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के अनुसार, एक साल के भीतर देश में सभी इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की कीमत गैसोलीन वाहनों के समान होगी। गडकरी ने आगे कहा कि सरकार पेट्रोल और डीजल के विकल्प के रूप में फसल अवशेषों से बने इथेनॉल को बढ़ावा दे रही है।
Thursday, 16 June 2022
Bitcoin की कीमत बढ़ी, जानिए अन्य cryptocurrencies का हाल
गुरुवार को बिटकॉइन की कीमत में सुधार हुआ लेकिन फिर भी दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी 22,000 डॉलर के निशान पर कारोबार कर रही थी। यूएस फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल ने 1994 के बाद से सबसे अधिक ब्याज दरों में बढ़ोतरी की घोषणा की।
Thursday, 16 June 2022
ATF के दाम 16 फीसदी बढ़े, देशभर में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची कीमतें
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में बढ़ोतरी के बीच विमान ईंधन (एटीएफ) की कीमतों में बृहस्पतिवार को 16 फीसदी की वृद्धि की गई जो अब तक की गई सर्वाधिक वृद्धि है। इससे देशभर में एटीएफ के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं।
Wednesday, 15 June 2022
IPO लाने की तैयारी कर रही है PhonePe
वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट समूह की इकाई फोनपे(PhonePe) आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) लाने की तैयारी कर रही है। निवेश बैंकिंग सूत्रों ने बताया कंपनी का इरादा IPO के जरिये धन जुटाकर अपने वित्तीय सेवा पोर्टफोलियो का विस्तार करने और अपने मुख्य यूनाइटेड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) आधारित भुगतान परिचालन को ‘गहरा’ करने का है।उन्होंने कहा कि डिजिटल भुगतान कंपनी आठ से दस अरब डॉलर के मूल्यांकन पर यह राशि जुटाना चाहती है।