Bank Holiday Today: क्या आज तीसरे शनिवार को खुले रहेंगे बैंक? यहां जानें पूरी जानकारी

Bank Holiday Today: अगर आप सोच रहे हैं कि क्या आज यानी 17 मई को बैंक खुले रहेंगे या नहीं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. आज देशभर में बैंक सामान्य रूप से खुले हैं क्योंकि यह मई का तीसरा शनिवार है, जिस दिन बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहती हैं.

Shivani Mishra
Edited By: Shivani Mishra

Bank Holiday Today: अगर आप आज बैंक जाने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए एक राहत की खबर है. 17 मई 2025 को देशभर के बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे क्योंकि यह महीने का तीसरा शनिवार है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी अवकाश सूची में मई महीने में कुल छह बैंक अवकाश शामिल हैं, लेकिन आज का दिन उनमें शामिल नहीं है.

अक्सर लोगों को सप्ताहांत पर अपने जरूरी काम निपटाने का समय मिलता है, जिसमें बैंक जाना भी शामिल होता है. हालांकि, लगातार आने वाले राष्ट्रीय और क्षेत्रीय अवकाशों के चलते और कुछ शनिवारों को बैंक बंद रहने से भ्रम की स्थिति बन जाती है. ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि बैंक खुले हैं या नहीं.

क्या 17 मई को बैंक खुले रहेंगे?

हां, 17 मई को बैंक खुले रहेंगे क्योंकि यह तीसरा शनिवार है. भारतीय रिजर्व बैंक के नियमों के अनुसार, बैंक केवल दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं. पहले, तीसरे और पाँचवे शनिवार को बैंक आम दिनों की तरह काम करते हैं.

मई 2025 में आने वाले बैंक अवकाश

भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से जारी की गई सूची के अनुसार, मई महीने में निम्नलिखित तिथियों पर बैंक बंद रहेंगे:

  • 18 मई (रविवार) - साप्ताहिक अवकाश

  • 24 मई (शनिवार) - चौथा शनिवार (साप्ताहिक अवकाश)

  • 25 मई (रविवार) - साप्ताहिक अवकाश

  • 26 मई (सोमवार) - काज़ी नजरुल इस्लाम की जयंती के अवसर पर केवल अगरतला में बैंक बंद रहेंगे

  • 29 मई (गुरुवार) - महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर केवल शिमला में बैंक बंद रहेंगे

आरबीआई द्वारा निर्धारित बैंक अवकाश की श्रेणियां

भारतीय रिजर्व बैंक हर महीने बैंक अवकाश की सूची अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित करता है. इन अवकाशों को तीन मुख्य श्रेणियों में विभाजित किया गया है:

  1. नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत आने वाले अवकाश

  2. रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) की छुट्टियां

  3. बैंक खातों के समापन (Bank Account Closing) से जुड़ी छुट्टियां

  4. हर राज्य में स्थानीय त्योहारों और अवसरों के अनुसार बैंक अवकाश भिन्न हो सकते हैं.

बैंक हॉलिडे में कौन-कौन सी सेवाएं रहेंगी बंद?

बैंक अवकाश के दौरान ग्राहक चेक और प्रोमिसरी नोट से संबंधित लेन-देन नहीं कर पाएंगे क्योंकि ये सेवाएं नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के अंतर्गत आती हैं.

इन सेवाओं का आप ले सकते हैं लाभ

हालांकि बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन ग्राहक डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं.

  • नेट बैंकिंग

  • मोबाइल बैंकिंग

  • एटीएम सेवाएं

  • कार्ड लेन-देन

  • ऑनलाइन फंड ट्रांसफर (NEFT, IMPS, RTGS)

  • स्टैंडिंग इंस्ट्रक्शन सेट करना

  • अकाउंट मैनेजमेंट

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag