पेट्रोल, डीजल और गैस को लेकर आया बड़ा अपडेट, तेल कंपनी बोली- घबराने की जरूरत नहीं

इस समय अमेरिका-ईरान को लेकर टेंशन बढ़ी हुई है. इस दौरान तेल की सप्लाई और कीमत को लेकर भी बहुत अफवाहें फैलाई जा रही है. बता दे पीआईबी फैक्ट चेक टीम और तेल कंपनी इंडियन ऑयल ने इस अफवाहों को गलत बताया है.

Yogita Pandey
Edited By: Yogita Pandey

ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे टकराव के बीच, UAE का OPEC से बाहर निकलना किसी बड़े झटके से कम नहीं है. तेल बाजार पहले से ही अस्थिर था और OPEC के भीतर की उथल-पुथल ने इस अस्थिरता को और भी बढ़ा दिया है. कच्चे तेल की कीमतों पर इसका असर साफ दिखाई दे रहा है, 2022 के बाद पहली बार, कच्चे तेल की कीमत $125 के स्तर को पार कर गई है. सोशल मीडिया पर फैल रही विभिन्न अफवाहों के बीच भारत की अग्रणी तेल कंपनी, इंडियन ऑयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' के माध्यम से मौजूदा स्थिति पर एक अपडेट साझा किया है.



डीजल और गैस पर बड़ा अपडेट
इंडियन ऑयल के अनुसार, देश के भीतर पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता को लेकर चिंता का कोई कारण नहीं है, ईधन का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है. जनता से अपील करते हुए कंपनी ने लोगों से आग्रह किया कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से पेट्रोल या डीजल का भंडारण करने से बचें.

उन्होंने जोर देकर कहा कि ईधन की  स्मूथ चल रही है और जनता को सलाह दी कि वे केवल आधिकारिक बयानों पर ही भरोसा करें. इसके अतिरिक्त, LPG गैस पर एक अपडेट देते हुए, इंडियन ऑयल ने कहा कि देश में गैस की आपूर्ति को लेकर भी कोई संकट नहीं है. ग्राहकों तक डिलीवरी बिना किसी रुकावट के जारी है. इसलिए, जनता को सलाह दी जाती है कि वे इस मामले पर सोशल मीडिया पर फैल रही किसी भी अफवाह को नजरअंदाज करें.



कीमतों में बढ़ोतरी की अफवाहें
हाल ही में, PIB फैक्ट चेक टीम ने अपने आधिकारिक 'X' हैंडल के माध्यम से जानकारी साझा करते हुए स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर ईधन की कीमतों में बढ़ोतरी के संबंध में लगातार फैल रही खबरें पूरी तरह से झूठी हैं.

उन्होंने जनता से आग्रह किया कि वे ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें, यह बताते हुए कि सरकार ने अभी तक ईंधन की कीमतों में वृद्धि के संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है. ईरान और अमेरिका के बीच तनाव का तेल की कीमतों पर सीधा असर पड़ा है.

ब्रेंट क्रूड की कीमतें $120 प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं जो 2022 में रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद से उच्चतम स्तर है. वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) भी लगभग $108 के आसपास बना हुआ है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो