Petrol Diesel Rate : लखनऊ से जयपुर तक पेट्रोल-डीजल के दाम में गिरावट, जानिए नई कीमतें

Petrol Diesel Prices Today : आज कुछ शहरों में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ है. वहीं कई जगहों पर उछाल भी देखने को मिला है.

Nisha Srivastava

Petrol Diesel : देश की तेल कंपनियों ने मंगलवार 19 सितंबर के पेट्रोल और डीजल के नए दाम जारी कर दिए हैं. रोज सुबह 6 बजे नए रेट्स जारी किए जाते हैं. आज कुछ शहरों में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ है. वहीं कई जगहों पर उछाल भी देखने को मिला है. लेकिन कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का सिलसिला जारी है. मंगलवार को WTI क्रूड ऑयल 1.02 फीसदी की बढ़त के साथ 92.41 डॉलर प्रति बैरल पर बिजनेस कर रहा है. दूसरी ओर ब्रेंट क्रूड के दाम में 0.33 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है, यह 94.73 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है.

महानगरों में क्या है कीमतें

आज नई दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये लीटर बिक रहा है. कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये, डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है. आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल के रेट्स 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये लीटर है. इसके अलावा चेन्नई में मंगलवार को पेट्रोल 102.63 रुपये व डीजल 94.24 रुपये लीटर में मिल रहा है.

यहां बदले पेट्रोल-डीजल के रेट्स

आगरा- पेट्रोल 10 पैसे व डीजल 9 पैसे महंगा हुआ है, यह 96.38 रुपये व 89.55 रुपये में बिक रहा है.

लखनऊ- पेट्रोल 9 पैसे बढ़कर 96.47 रुपये, डीजल 9 पैसे बढ़त के साथ 89.66 रुपये लीटर है.

जयपुर- यहां पर पेट्रोल 12 पैसे-डीजल 11 पैसे महंगा हुआ है. नए रेट 108.48 रुपये और 93.72 रुपये है.

गुरुग्राम- पेट्रोल और डीजल दोनों ही 15-15 पैसे महंगा हुआ है. इसके बाद यह 96.89 रुपये और 89.76 रुपये में मिल रहा है.

अजमेर- यहां पर पेट्रोल 10 पैसे बढ़कर 108.17 रुपये, डीजल 9 पैसे बढ़ा है और 93.44 रुपये लीटर में मिल रहा है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag