US-ईरान जंग का डर हुआ कम, शेयर बाजार में लौटी रौनक, निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले

मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ने से भारतीय शेयर बाजार में भूचाल आ गया था. हालांकि गुरुवार को बाजार ने शानदार वापसी की. BSE Sensex अपने पिछले बंद 76,503 के मुकाबले 76,576 पर खुला हुए खुलते ही 10 मिनट में यह 500 अंक से ज्यादा चढ़कर 77,019 के पार निकल गया.

calender

नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ने और कच्चे तेल के महंगे होने से बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में भूचाल आ गया था. हालांकि गुरुवार को बाजार ने शानदार वापसी की और सेंसेक्स-निफ्टी दोनों हरे निशान के साथ खुलकर 500 अंक तक पहुंच गया. बता दें, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान के बाद बुधवार को निवेशकों ने भारी बिकवाली की थी. लेकिन अगले ही दिन वैल्यू बाइंग और सुधरे सेंटीमेंट ने बाजार को फिर से पटरी पर ला दिया है. 

बुधवार को आया था बड़ा क्रैश 

बीते कारोबारी दिन ट्रंप ने ईरान के साथ शांति वार्ता को समय की बर्बादी बताते हुए समझौता खत्म करने का ऐलान किया था इसके बाद तेल की कीमतें 80 डॉलर प्रति बैरल के पास पहुंच गईं. इस खबर से बाजार घबरा गया, जिसके बाद BSE Sensex 1600 अंक से ज्यादा टूटकर बंद हुआ था. NSE Nifty में भी 500 अंक से ज्यादा की गिरावट आई, जिसके चलते एक ही दिन में निवेशकों के करीब 9 लाख करोड़ रुपये स्वाहा हो गए थे.

गुरुवार को बाजार ने मारी पलटी

हालांकि सप्ताह के चौथे दिन गुरुवार को बाजार ने तेज शुरुआत की. बता दें, BSE Sensex अपने पिछले बंद 76,503 के मुकाबले 76,576 पर खुला हुए खुलते ही 10 मिनट में यह 500 अंक से ज्यादा चढ़कर 77,019 के पार निकल गया. NSE Nifty भी 23,882 से बढ़कर 23,928 पर खुला और फिर 150 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 24,000 के ऊपर चला गया. खास बात ये रही कि बुधवार की सारी गिरावट गुरुवार की ओपनिंग में ही रिकवर हो गई. 

कौन बने बाजार के 'हीरो' शेयर   

इस तेजी में लार्जकैप, मिडकैप और स्मॉलकैप सभी सेक्टर में खरीदारी देखी गई है. लार्जकैप में Eternal 4% चढ़ा, SunPharma 2.70% और Bharti Airtel करीब 2% ऊपर रहा. एशियन पेंट्स, ICICI Bank, Titan, Reliance, Trent और HUL जैसे दिग्गज भी 1% से ज्यादा की तेजी में थे. मिडकैप में Dixon 4.40%, Laurus Labs 3.30%, Godrej Properties 2.80% और Nykaa 2% की बढ़त में दिखे. स्मॉलकैप में Welcorp 5%, IIFL 3.70% और PGEL 3.60% चढ़कर ट्रेड कर रहे थे.

क्रूड महंगा फिर भी क्यों भागा बाजार?

सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब ब्रेंट क्रूड 80 डॉलर के करीब है और ईरान-अमेरिका में तनाव है, तो बाजार क्यों उछला? एक्सपर्ट्स का कहना है इसकी दो वजह हैं. पहली Value Buying, बुधवार की भारी गिरावट के बाद निवेशकों ने निचले स्तर पर जमकर खरीदारी की. दूसरी वजह India VIX में गिरावट, डर का पैमाना माना जाने वाला इंडिया VIX बुधवार को 30% उछला था, लेकिन गुरुवार को यह 7% के आसपास टूट गया. इससे संकेत मिला कि बाजार में घबराहट कम हुई है. फिलहाल निवेशक ग्लोबल खबरों पर नजर रखे हुए हैं, लेकिन गुरुवार की तेजी ने एक दिन में आई पैनिक को खत्म कर दिया. First Updated : Thursday, 09 July 2026