Go First Airline : गो फर्स्ट की 22 जून तक कैंसिल हुई फ्लाइट, इस वजह से लिया गया फैसला

Go First Airline : सोमवार को गो फर्स्ट ने बयान जानकारी कर इसकी सूचना दी है। इससे पहले कंपनी ने 14 जून तक अपने ऑपरेशन को बंद रखा हुआ था।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

Go First Airline : घरेलू एयरलाइन कंपनी गो फर्स्ट लंबे समय से वित्तीय संकट का सामना कर रही है। कई बार एयरलाइन ने विमानों को रद्द किया है। जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कंपनी ने अब 22 जून तक अपनी फ्लाइट को रदद् कर दिया है। दरअसल सोमवार को गो फर्स्ट ने बयान जानकारी कर इसकी सूचना दी है। इससे पहले कंपनी ने 14 जून तक अपने ऑपरेशन को बंद रखा हुआ था। 

गो फर्स्ट ने दी जानकारी

गो फर्स्ट ने फ्लाइट्स को कैंसिल करने के फैसले पर बयान जारी किया है। कंपनी ने कहा कि परिचालन संबंधी कारणों से यह फैसला लिया गया है। कंपनी ने कहा हमें यह बताने में खेद है कि गो फर्स्ट की 22 जून 2023 तक शेड्यूल उड़ानें रद्द रहेंगी। यात्रियों को हो रही इस असुविधा के लिए हम माफी चाहते हैं। गो फर्स्ट ने आगे कहा कि हम जानते हैं कि विमानों के रद्द होने से आपकी योजनाएं प्रभावित हुई होंगी।

टिकट बुकिंग की दी जानकारी

गो फर्स्ट ने अपने बयान में फ्लाइट की टिकट बुकिंग को लेकर भी जानकारी दी है। कंपनी ने बताया कि हम उड़ानों को सुचारू रूप से शुरू करने का प्रयास कर रहे हैं। जल्दी ही फ्लाइट की बुकिंग शुरू की जाएगी।

कंपनी ने हेल्पलाइन नंबर किया जारी

गो फर्स्ट ने ग्राहकों की हेल्पलाइन के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। जो भी लोग एयरलाइन के फैसले से प्रभावित हुए हैं वो 1800 2100 999 कस्टमर केयर नंबर से संपर्क कर सकते हैं। वहीं ग्राहक [email protected] पर ईमेल भी सेंड कर सकते हैं। इससे पहले कंपनी मे 19 जून को उड़ानों को रद्द करने की जानकारी दी थी।

calender
19 June 2023, 03:39 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो