Go First Insolvency : गो फर्स्ट फ्लाइट ने हवाई टिकट में की बढ़ोत्तरी, 4-5 गुना बढ़ाए रेट

गो फर्स्ट एनयरलाइन ने दिल्ली, मुंबई सहित कई रूट के दाम में बढ़ोत्तरी की है। इनमें दिल्ली से मुख्य शहरों में जाने वाली फ्लाइट्स में 4-5 गुना रेट बढ़ाए गए हैं।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

वाडिया ग्रुप के स्वामित्व वाली एयरलाइन गो फर्स्ट आर्थिक संकट से गुजर रही है। कंपनी के मुश्किलें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। कंपनी की हालत इतनी बुरी है कि वो दिवालिया होने की कगार पर है। पैसों के कारण कंपनी की हवाई सर्विस भी प्रभावित हो रही है।

अब गो फर्स्ट ने हवाई टिकट के रेट बढ़ा दिए हैं। जिसके कारण हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी बढ़ गई है। आपको बता दें कि कंपनी ने दिल्ली से मुंबई तक के किराए में 40 प्रतिशत की वृद्धि की है।

12 मई तक फ्लाइट की रद्द

गो फर्स्ट ने इससे पहले अगले दिनों तक यानी 12 मई तक सभी फ्लाइट को कैंसिल कर दिया है। इस फैसले पर कंपनी का बयान था कि “उनके पास पैसे नहीं है कि वे ऑयल कंपनियों के बकाए को पूरा कर सकें”। फिर कंपनी ने 3 से 5 मई 2023 तक के लिए अपनी सभी उड़ानों को रद्द कर दिया।

इतने बढ़े टिकट के दाम

गो फर्स्ट एनयरलाइन ने दिल्ली, मुंबई सहित कई रूट के दाम में बढ़ोत्तरी की है। इनमें दिल्ली से मुख्य शहरों में जाने वाली फ्लाइट्स में 4-5 गुना रेट बढ़ाए गए हैं। आपको बता दें कि दिल्ली से लेह तक जाने का गो फर्स्ट का किराया 4,772 से बढ़कर 26,819 रुपये हो गया है। वहीं चंडीगढ़ से श्रीनगर तक का किराया 4,047 रुपये वृद्धि के साथ 24,418 रुपये हो गया है।

दिवालिया होने की कगार पर गो फर्स्ट

गो फर्स्ट देश में पहले रोजाना 200 फ्लाइट्स का संचालन करती थी। लेकिन 2 मई को कंपनी ने दिवालिया प्रक्रिया के लिए आवेदन किया। वहीं 12 मई तक फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया है। बता दें प्रैट एंड व्हिटनी इंजनों के खराब होने की वजह से कंपनी को 50 फीसदी से अधिक उड़ानों ग्राउंड कर दिया है। कंपनी में इतनी मंदी है कि वो हवाई यात्राओं को संचालित नहीं कर पा रही है। कंपनी पर कुल 6,527 करोड़ रुपये की देनदारी बाकी है।

calender
07 May 2023, 04:01 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो