Indian Railway : भारतीय रेल की महिला यात्रियों को बड़ी सौगात, जल्द ट्रेन मिलेगी बेबी बर्थ की सुविधा

रेलवे ट्रेन के कोच में अगल से बेबी बर्थ बनाने की तैयारी कर रही है। यह कोच पांच साल तक के बच्चे के लिए होगी। सूत्रों के अनुसार बेबी बर्थ का सेकंड ट्रायल शुरू होने वाला है।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

भारतीय रेलवे यात्रियों को ट्रेन में बेहतर सुविधाएं देने के लिए लगातार नए-नए कदम उठाती है। कई ट्रेन के डिजाइन तो कभी बर्थ में बदलाव किया जाता है। जिससे यात्री आराम में बिना किसी परेशानी के अपनी यात्रा को पूरा कर सके। रेलवे के कार्यों के लोग हमेशा पसंद करते हैं।

पिछले कुछ समय में इंडियन सेवाओं में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं, जिसका फायदा ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों को मिलता है। अब आईआरसीटीसी महिला यात्रियों को लिए नई सैगात देने वाली है।

बेबी बर्थ बनाने की तैयारी

रेलवे ट्रेन के कोच में अगल से बेबी बर्थ बनाने की तैयारी कर रही है। यह कोच पांच साल तक के बच्चे के लिए होगी। सूत्रों के अनुसार बेबी बर्थ का सेकंड ट्रायल शुरू होने वाला है। जिसके बाद यह बेबी बर्थ की सुविधा लोगों को मिलने लगेगी। आपको बता दें कि इस बेबी बर्थ का कियारा कितना होगा ये रेलवे बोर्ड तय करेगा।

महाराष्ट्र के नितिन देवरे बेबी बर्थ का कॉन्सेप्ट तैयार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सफर के दौरान मां और बच्चे को दिक्कत होती है। इसके समाधान के लिए बेबी बर्थ का स्ट्रक्चर तैयार किया गया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बेबी बर्थ का स्ट्रक्चर को देखकर इसके ट्रयाल की मंजूरी दी है।

ऐसी होगी बेबी बर्थ

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बेबी बर्थ में मासूम की सुरक्षा को ध्यान में रखकर कई बदलाव किए गए हैं। इसमें बर्थ को पर्दे से कवर किया गया है। जिससे की मां अपने बच्चे को स्तनपान करा सके। वहीं बेबी बर्थ के पर्दे में कार्टून को भी प्रिंट किया जाएगा।

पिछले साल शुरु हुआ था ट्रायल

रेलवे ने ट्रेन के केच में बेबी बर्थ को जोड़ने की फैसला पिछले साल लिया था. जिसके बाद इस पर काम शुरु हुआ। फिर 8 मई 2022 को बेबी बर्थ का पहला ट्रायल शुरु हुआ। जिसमें कुछ चीजों मे बदलाव कि आवश्यकता नजर आई। फिर इसमें बदलाव किए गए और पहले से बेहतर इससे बनाने का प्रयास किया गया। जिसका अब सेकंड ट्रायल कुछ समय बाद शुरू होने वाला है।

calender
08 May 2023, 03:53 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो