Layoffs Again In 2023: BYJU’S फिर करने जा रहा बड़ी छंटनी, हजारों लोग हो सकते है बेरोजगार

BYJU’S Layoffs Again: BYJU’S एक बार फिर बड़ी मात्रा में कर्मचारियों की छंटनी करने के फिराक में हैं। रिपोर्ट की मानें तो कंपनी अपने लागत कारणों की वजह से कर्मचारियों की छंटनी करने का फैसला लिया है।

Deeksha Parmar
Deeksha Parmar

हाइलाइट

  • BYJU’S फिर करने जा रहा बड़ी छंटनी

BYJU’S Layoffs 2023: BYJU’S लागत कटौती के लिए जल्द ही फैसला सुना सकती है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी अपने नुकसान को कम करने के लिए लगभग 1000 कर्मचारियों को निकाल सकती है। जिसके बाद दावा किया जा रहा है कि कंपनी के इस फैसले ले BYJU’S की मार्केटिंग टीम को सबसे अधिक नुकसान होगा। हाल ही में BYJU’S ने अपने बिलियन डॉलर के टर्म लोन बी की कर्जदातओं के खिलाफ याचिका दायर किया है। यह रकम कंपनी ने नवंबर 2021 में अमेरिका में उठाया था। कंपनी ने अपने एक बयान में कहा था कि, जब तक यह मामला नहीं सुलझ जाता तब तक वह ब्याज का  भुगतान नहीं करेगी।

कंपनी ने टर्म लोन बी के संबंध में उठाये सख्त कदम-

BYJU’S ने अपने बयान में ये भी कहा था कि, 1.2 बिलियन अमेरिका डॉलर के टर्म लोन बी (TLB) को चुनौती देने और रेडवूड कैपिटल मैनेजमेंट को को अयोग्य घोषित करने के लिए न्यूयॉर्क सुप्रीम कोर्ट में मामला दर्ज करने के लिए फैसला लिया है। BYJU’S के अनुसार इन मामलों में कंपनी की संपत्ति जब्त करने और धमकी देने और कर्ज जल्द से जल्द चुकाने की मांग करना शामिल है।

BYJU’S ने पहले भी की है छंटनी-

रिपोर्ट के मुताबिक, BYJU’S इस साल यानी की 2023 के शुरुआत में करीब 15,00 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था। इस छंटनी के दौरान कंपनी ने लागत और संचालन का हवाला दिया था। जानकारी के मुताबिक कंपनी के इस फैसले से कई विभाग पर गहरा असर पड़ा था।

CEO रविंद्र ने कहा था आगे नहीं होगी कर्मचारियों की छंटनी-

BYJU’S के CEO रविंद्र (BYJU'S CEO Ravindra) ने अक्टूबर 2022 में अपने कर्मचारियों को आश्वासन देते हुए कहा था कि नियोजित 2500 कर्मचारियों से ज्यादा आगे छंटनी नहीं होगी। मई में ब्लैकरॉक ने BYJU’S का मूल्यांकन 8.29 कम कर दिया था।

calender
09 June 2023, 11:17 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो