score Card

LinkedIn के कर्मचारियों पर गिरी गाज, कंपनी ने 716 वर्कर्स की छंटनी का किया ऐलान

कंपनी के सीईओ रयान रोसलैंस्की ने ईमेल के माध्यम से कंपनी में 716 कर्मचारियों की छंटनी के बारे सूचना दी है। उन्होंने कहा कि “विश्व भर में बदलते माहौल को देशकर ग्लोबल बिजनेस ऑर्गेनाइजेशन में बदलाव किए हैं”।

LinkedIn Layoffs : विश्व में कर्मचारियों की छंटनी का सिलसिला लगातार जारी है। बड़ी-बड़ी टेक कंपनियां भारी संख्या में वर्कर्स को नौकरी से निकाल रही हैं। हाल ही में गूगल, मेटा अमेजन और ट्विटर आदि जैसी कई कंपनियों ने बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी की है। इस बीच माइक्रोसॉफ्ट कॉरपोरेशन की स्वामित्व वाली कंपनी लिंक्डइन ने भी छंटनी का ऐलान कर दिया है।

कंपनी ने वर्तमान में कार्यरत कर्मचारियों में से 716 लोगों को नौकरी से निकालने का फैसला किया है। साथ ही लिंक्डइन (LinkedIn) ने अपनी चाइनीज जॉब ऐप्लिकेशन ऐप को भी बंद करने का निर्णय लिया है।

लिंक्डइन के CEO ने दी जानकारी

कंपनी के सीईओ रयान रोसलैंस्की ने ईमेल के माध्यम से कंपनी में 716 कर्मचारियों की छंटनी के बारे सूचना दी है। उन्होंने कहा कि “विश्व भर में बदलते माहौल को देशकर ग्लोबल बिजनेस ऑर्गेनाइजेशन में बदलाव किए हैं”। वहीं “चाइनीज जॉब ऐप्लिकेशन को बंद करने का फैसला किया है”।

आपको बता दें कि यह छंटनी सेल्स, ऑपरेशन और सपोर्ट टीम में की जाएगी। कंपनी के अनुसार जिन कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जा रहा है। उन्हें 3 महीने का वेतन, हेल्थ इंश्योरेंस और करियर ट्रांजिशन सर्विस जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएगी।

प्रॉफिट के बाद की छंटनी

रिपोर्ट के अनुसार लिंक्डइन (LinkedIn) को पिछले वर्ष हर तिमाही में मुनाफा हुआ है। जिसके बाद कंपनी के बिजनेस विस्तार हुआ है। इसके बाद भी लिंक्डइन ने छंटनी की घोषना की है। बता दें कपंनी में 20 हजार कर्मचारी काम करते हैं। जिसमें से 716 वर्कर्स को बाहर का रास्ता दिखाया गया है।

वहीं के कंपनी के सीईओ कहा कि कंपनी किए गए बदलाव के बाद फिर से 250 पदों पर हायरिंग की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस नई हायरिंग में छंटनी में प्रभावित कर्मचारी भी अप्लाई कर सकते हैं।

चाइनीज जॉब ऐप्लिकेशन होगी बंद

लिंक्डइन ने चाइनीज जॉब ऐप्लिकेशन InCareer को बंद करने का फैसला लिया है। यह ऐप्लिकेशन 9 अगस्त, 2023 तक पूर्ण रूप में बंद हो जाएगी। कंपनी ने इस बारे में कहा कि जब यह ऐप की लॉन्च हुआ था। तब इसे बड़ी सफलता मिली। लेकिन वैश्विक माहौल को देखते हुए इसे बंद करना हमारे लिए अच्छा होगा।

calender
09 May 2023, 12:43 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag