Shopify Layoffs 2023 : दुनियाभर में छंटनी का सिलसिला जारी, अब कनाडा की Shopify कंपनी ने कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

कनाडा से छंटनी की खबर सामने आई है। दरअसल कनाडा की ई-कॉमर्स कंपनी Shopify ने बड़े पैमाने पर कर्चरियों के बाहर का रास्ता दिखाया है।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

पिछले कुछ महीनों से विश्व की अधिकांश कंपनियों ने भारी संख्या में अपने कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। ई-कॉमर्स से लेकर बड़ी-बड़ी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियां वर्कर्स की छंटनी कर रही हैं। नौकरी से निकालने का यह सिलसिला आज भा जारी है। अब कनाडा से छंटनी की खबर सामने आई है।

दरअसल कनाडा की ई-कॉमर्स कंपनी Shopify ने बड़े पैमाने पर कर्चरियों के बाहर का रास्ता दिखाया है। गुरुवार 4 मई को कंपनी ने 20 फीसदी वर्कर्स की छंटनी का की जानकारी दी। कंपनी के इस कदम के बाद लोग बहुत परेशान हैं। महंगाई की इस मार में उनकी परेशानी और बढ़ गई है।

Shopify के पहले तिमाही का परिणाम

Shopify ने साल 2023 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी के शेयरों में अच्छी-खासी बढ़त हुई है। आपको बता दें Shopify के शेयरों में 8 फीसदी तक की बढ़त दर्ज की गई है। वहीं मार्च 31 को तिमाही में कंपनी की कुल कमाई 1.51 अरब डॉलर रिकॉर्ड की गई। ऐसे में कंपनी का प्रदर्शन इसे ज्यादा बेहतर रहा है। हैरानी की बात यह है कि मुनाफे के बाद भी कंपनी ने इतनी बड़ी संख्या में छंटनी का फैसला लिया।

इससे पहले भी की छंटनी

कनाडा की ई-कॉमर्स कंपनी Shopify ने इससे पहले भी छंटनी की थी। कंपनी ने जुलाई 2022 में अपने कुल वर्कफोर्स के 1000 यानी 10 प्रतिशत कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया था। इसके बाद कंपनी के फाउंडर और सीईओ टोबी लुत्के ने बयान जारी किया था। उन्होंने कहा कि “कंपनी के लिए यह फैसला लेना बेहद जरूरी था”।

क्यों हो रही है छंटनी

कोरोना वायरस काल के समय विश्व के कई देशों में लॉकडाउन लगाया गया था। जिससे कि कोविड के संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। इस दौरान काम मंदा चलने की वजह से कंपनियों को आर्थिक रूप से बहुत नुकसान हुआ। जिससे आज तक कंपनियां पूरी तरह नहीं उभर पाई हैं। यही कारण है कि अपने खर्चे को कम करने के लिए छंटनी की जा रही है। इसकी वजह से आम आदमी को भारी नुकसान हो रहा है और उनके घर का बजट बिगड़ गया है।

calender
05 May 2023, 10:36 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो