8वें वेतन आयोग पर बड़ा अपडेट, लाखों तक पहुंच सकता है केंद्रीय कर्मचारियों का एरियर?
केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण माने जा रहे 8वें वेतन आयोग से जुड़ी प्रक्रिया में एक बार फिर बदलाव किया गया है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में 8वें वेतन आयोग के लिए 3.68 फिटमेंट फैक्टर की संभावना जताई गई है. वहीं अगर ऐसा होता है वेतन वृद्धि के आधार पर एरियर की राशि लाखों रुपये तक पहुंच सकती है.

नई दिल्ली: केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण माने जा रहे 8वें वेतन आयोग से जुड़ी प्रक्रिया में एक बार फिर बदलाव किया गया है. बता दें, आयोग ने विभिन्न हितधारकों से सुझाव और सिफारिशें प्राप्त करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 जून 2026 कर दी है. इससे पहले यह समयसीमा 5 मार्च तक निर्धारित की गई थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 30 अप्रैल और फिर 31 मई कर दिया गया था. वहीं अब एक बार फिर अंतिम तारिख में बदलाव किया गया है.
क्यों बढ़ाई जा रही अंतिम तारिख
खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि समयसीमा में लगातार हो रही बढ़ोतरी से यह संकेत मिल रहे हैं कि आयोग को अपनी अंतिम रिपोर्ट तैयार करने में अभी और समय लग सकता है. इसी बीच केंद्रीय कर्मचारियों के बीच वेतन संशोधन और संभावित एरियर को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. दरअसल, 8वां वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होने की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन नई सिफारिशें लागू न होने के कारण कर्मचारियों को अभी भी 7वें वेतन आयोग के आधार पर वेतन मिल रहा है. ऐसे में जब भी नई सिफारिशें लागू होंगी, तब कर्मचारियों को संशोधित वेतन के साथ पिछली अवधि का एरियर भी दिया जा सकता है.
कितना बढ़ सकता है वेतन?
बता दें, एरियर की राशि मुख्य रूप से फिटमेंट फैक्टर पर निर्भर करेगी ऐसा इसलिए क्योंकि 7वें वेतन आयोग में 2.57 का फिटमेंट फैक्टर लागू किया गया था. वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में 8वें वेतन आयोग के लिए 3.68 फिटमेंट फैक्टर की संभावना जताई गई है. वहीं अगर ऐसा होता है तो न्यूनतम बेसिक वेतन 18,000 रुपये से बढ़कर 66,240 रुपये तक पहुंच सकता है.
हालांकि इसको लेकर फिलहाल आधिकारिक रूप से कोई भी जानकारी सामने नही आई है, जिसको लेकर चर्चा बनी हुई है. लेकिन अगर ऐसा होता है तो कर्मचारियों के मासिक वेतन में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. वहीं अनुमान है कि वेतन वृद्धि के आधार पर एरियर की राशि लाखों रुपये तक पहुंच सकती है.
सरकार के फैसले का इंतजार
बता दें, कई रिपोर्ट्स में ऐसा भी कहा जा रहा है कि फिटमेंट फैक्टर 2.28 से 2.86 के बीच भी तय किया जा सकता है. ऐसे में कर्मचारियों को फिलहाल आयोग की अंतिम रिपोर्ट और सरकार के आधिकारिक फैसले का इंतजार करना है. 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने के बाद ही वेतन वृद्धि और एरियर की को लेकर जानकारी कुछ साफ हो सकेंगी.


