नई दिल्ली: रिटायरमेंट के बाद नियमित आय हर व्यक्ति की सबसे बड़ी जरूरत होती है. लेकिन सही योजना और सही निवेश के अभाव में कई लोगों को बुजुर्गावस्था में आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है. अगर आप चाहते हैं कि रिटायरमेंट के बाद हर महीने तय पेंशन मिले और साथ ही करोड़ों रुपये की एकमुश्त रकम भी हाथ में आए, तो नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) आपके लिए एक मजबूत विकल्प बन सकता है.
NPS एक ऐसी सरकारी समर्थित पेंशन योजना है, जिसमें समय पर निवेश शुरू कर आप न सिर्फ भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं, बल्कि रिटायरमेंट के बाद आरामदायक जीवन भी जी सकते हैं. सही उम्र में निवेश शुरू करने पर इस स्कीम से 50 हजार रुपये मंथली पेंशन और करीब 4 करोड़ रुपये की एकमुश्त राशि पाना संभव है.
नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) एक लॉन्ग टर्म रिटायरमेंट स्कीम है, जिसमें निवेशक हर महीने एक निश्चित रकम जमा करते हैं. रिटायरमेंट के समय इसमें जमा कुल राशि (कॉर्पस) का
यही वजह है कि NPS को रिटायरमेंट प्लानिंग के लिए एक भरोसेमंद विकल्प माना जाता है.
अगर आपको हर महीने 50,000 रुपये की पेंशन चाहिए, तो इसका मतलब है कि आपको सालाना 6 लाख रुपये की आय चाहिए.अगर एन्युटी पर 6% सालाना रिटर्न मान लिया जाए, तो इस पेंशन के लिए करीब 1 करोड़ रुपये की एन्युटी की जरूरत होगी.
कैलकुलेशन:
NPS के नियमों के अनुसार, गैर-सरकारी कर्मचारियों को रिटायरमेंट पर:
ऐसे में अगर आपको 1 करोड़ रुपये की एन्युटी चाहिए, तो कुल NPS कॉर्पस होना चाहिए:
कुल कॉर्पस = 5 करोड़ रुपये
जिसमें:
4 करोड़ रुपये (80%) एकमुश्त मिलेंगे
1 करोड़ रुपये (20%) से एन्युटी खरीदी जाएगी
अगर आप 25 साल की उम्र से निवेश शुरू करते हैं, तो आपके पास करीब 35 साल का समय होता है.
कम उम्र में निवेश शुरू करने का सबसे बड़ा फायदा यही है कि कंपाउंडिंग का पूरा लाभ मिलता है.
अगर आप थोड़ी देर से निवेश शुरू करते हैं, तो मंथली निवेश बढ़ाना पड़ेगा.
30 साल की उम्र में शुरुआत
35 साल की उम्र में शुरुआत
हालांकि निवेश बढ़ जाता है, लेकिन सही प्लानिंग से 50 हजार की मंथली पेंशन का लक्ष्य अब भी हासिल किया जा सकता है.
अगर आप रिटायरमेंट के बाद पैसों की चिंता से मुक्त रहना चाहते हैं, तो NPS एक भरोसेमंद और मजबूत विकल्प है. सही उम्र में निवेश शुरू कर आप न सिर्फ 50,000 रुपये मंथली पेंशन पा सकते हैं, बल्कि 4 करोड़ रुपये की एकमुश्त रकम से अपने भविष्य को भी सुरक्षित बना सकते हैं.
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. इसमें दी गई गणनाएं, रिटर्न और अनुमानित आंकड़े मौजूदा नियमों व औसत अनुमानों पर आधारित हैं, जिनमें समय के साथ बदलाव संभव है. First Updated : Saturday, 03 January 2026