सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में कमी से आम लोगों को राहत

भारत सरकार ने देश में नेचुरल गैस की कीमत तय करने के लिए एक फार्मूले को लेकर 2 दिन पहले मंजूरी दी है। इसके तहत सीएनजी और पीएनजी के दाम हर महीने नए सिरे से निर्धारित किए जाएंगे।

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

आशुतोष मिश्र

भारत सरकार ने देश में नेचुरल गैस की कीमत तय करने के लिए एक फार्मूले को लेकर 2 दिन पहले मंजूरी दी है। इसके तहत सीएनजी और पीएनजी के दाम हर महीने नए सिरे से निर्धारित किए जाएंगे। इसमें दोनों गैसों के दाम बढ़ सकते हैं। फिलहाल नए नियमों के तहत शनिवार को आम लोगों को राहत मिली शनिवार को नई कीमतों का ऐलान करने के बाद दो कंपनियों ने सीएनजी और पीएनजी के दाम घटा दिए। जहां सीएनजी के दाम 8. 13 पैसे प्रति किलो की दर से हटाए गए वहीं पीएनजी के दाम 5. 6 पैसे की डर से कम किए गए हैं इससे आम लोगों को काफी राहत मिलेगी। उल्लेखनीय है कि पिछले 2 वर्षों से पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। 

जहां पेट्रोल और डीजल के दामों में 25 से 30 की बढ़त देखी गई थी इसी दौरान सीएनजी और पीएनजी के दाम भी बढ़ा दिए गए थे। लगभग ढाई वर्ष पूर्व सीएनजी के दाम 55 से 60 के बीच थे। लेकिन यह दाम लगातार बढ़ते हुए दिल्ली में 79 और उत्तर प्रदेश में 84 के आसपास पहुंच गया था। इसीलिए घरेलू गैस का इस्तेमाल करने वाले आम उपभोक्ताओं के साथ पीएनजी गाड़ियों में चलने वाले लोगों की जेब पर असर पड़ा था लेकिन 2 दिन पूर्व केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में नेचुरल गैस की कीमतें तय करने के लिए एक नया फार्मूला लागू किया गया जिसका लाभ आम लोगों को आज से ही मिलना शुरू हो गया है। दोनों गैसों की कीमतें शनिवार से ही लागू हो गईं और आम लोगों की जेब पर बोझ को कम करने का काम केंद्र सरकार ने किया है।

हालांकि राजनीतिक पंडितों का मानना है कि सीएनजी और पीएनजी के दामों में यह दरें आने वाले चार से पांच राज्यों में चुनाव को देखते हुए लागू की गई हैं। उल्लेखनीय है कि कर्नाटक में मई में तेलंगाना में जून और राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। लोगों का मानना है कि चुनाव को देखते हुए केंद्र सरकार ने ऐसे लोकलुभावन फैसलों को लागू किया है। फिलहाल इसके पीछे कारण चाहे जो भी हो लेकिन इसमें आम आदमी का भला बिल्कुल दिखाई पड़ रहा है। अभी तक पेट्रोल और डीजल के दाम प्रस्तुत कंपनियों के हिसाब से तय होते थे लेकिन सीएनजी और पीएनजी जैसी प्राकृतिक गैसों के लिए कोई फार्मूला या नियम अभी तक नहीं बनाया गया था पैसों को लेकर बनाए गए नए नियम से हर महीने गैसों की कीमत तय हो जाएगी और यही कीमत पूरे महीने चलेगी।

इससे आम लोगों को इस बात की सहूलियत मिलेगी कि वह अपने महीने का बजट निर्धारित करने में पहले से ही प्लानिंग कर लें। सीएनजी और पीएनजी के दाम कम करने के अलावा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना के हैदराबाद पहुंचकर 11000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इसमें वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन भी शामिल है। यह ट्रेन हैदराबाद से तिरुपति बालाजी के लिए भी चलेगी। इस ट्रेन से तेलंगाना सहित आंध्र प्रदेश के करोड़ों लोगों को लाभ मिलेगा। आज ही प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु में चेन्नई एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन किया। इससे बढ़ रहे हवाई यातायात का सुचारू परिचालन करने में आसानी होगी। दूसरी ओर यात्रियों को भी भीड़भाड़ से राहत मिलेगी। चेन्नई में ही आज प्रधानमंत्री ने दूसरी वंदे भारत ट्रेन का हरी झंडी दिखाकर उद्घाटन किया। यह वंदे भारत ट्रेन चेन्नई से कोयंबटूर के बीच चला करेगी।

calender
08 April 2023, 05:45 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो