130 करोड़ का गुलाब! इतने पैसों में फ्लैट-गाड़ी सब आ जाए, फिर भी जूलियट रोज बिक रहा है क्यो

गुलाब प्यार का सबसे खूबसूरत प्रतीक है, मगर एक गुलाब ऐसा भी है जिसकी कीमत सुनकर होश उड़ जाएंगे. जूलियट रोज नाम का यह नायाब फूल करीब 130 करोड़ रुपये में बिका. इसे बनाने में मशहूर ब्रीडर डेविड ऑस्टिन को 15 साल लगे. तो चलिए जानते हैं इसमें क्या खास है और दुनिया के टॉप महंगे गुलाब कौन-कौन से हैं.

calender

गुलाब सिर्फ प्यार का प्रतीक नहीं, बल्कि एक विशाल उद्योग और भावनाओं का माध्यम भी है. कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में बड़े पैमाने पर इसकी खेती होती है, जहां किसान हाइब्रिड टी, फ्लोरिबंडा और मिनिएचर गुलाबों को पॉलीहाउस व ड्रिप इरिगेशन जैसी आधुनिक तकनीकों से उगाते हैं. देसी और एडवर्ड गुलाब आज भी खुले खेतों में रौनक बिखेरते हैं.

भारतीय बाजार में एक गुलाब कुछ रुपयों से शुरू होता है, लेकिन दुनिया में ऐसे दुर्लभ गुलाब हैं जिनकी कीमत करोड़ों में पहुंच जाती है, जो सुनकर किसी का भी दिमाग चकरा सकता है. ये महंगे गुलाब अपनी अनोखी खूबसूरती, दुर्लभता और विकास में लगी मेहनत के कारण इतने कीमती हैं. इनकी कीमतें आम गुलाब से लाखों गुना ज्यादा हैं और लग्जरी सजावट, संग्रह या विशेष अवसरों के लिए इस्तेमाल होते हैं.

 दुनिया का सबसे महंगा गुलाब

गुलाबों की दुनिया में ‘जूलियट रोज’ का नाम सबसे ऊपर है. मशहूर ब्रीडर डेविड ऑस्टिन ने इसे तैयार करने में 15 साल लगाए. 2006 में लॉन्च होने पर इसकी खूबसूरती और कीमत ने सबको चौंका दिया. यह इंग्लिश झाड़ीदार गुलाब है, जिसका रंग खुबानी जैसा होता है. बड़े कप जैसे फूल और चाय जैसी हल्की खुशबू इसे खास बनाती है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसकी कीमत लगभग 15.8 मिलियन डॉलर यानी करीब 130 करोड़ रुपये तक बताई जाती है.

लुई XIV

‘लुई XIV’ गुलाब अपनी गहरी बैंगनी-काली छटा और मनमोहक खुशबू के लिए जाना जाता है. यह सबसे खास और दुर्लभ गुलाबों में शुमार है. इसकी कीमत 5,000 से 9,000 रुपये प्रति फूल तक पहुंचती है.

 मखमली काले गुलाब की चमक

‘ब्लैक बैकारा’ अपनी मखमली पंखुड़ियों और गहरे रंग के लिए मशहूर है, जो कम रोशनी में लगभग काला दिखता है. लग्जरी सजावट में इस्तेमाल होने वाला यह दुर्लभ फूल 5,000 से 9,000 रुपये के बीच बिकता है.

कॉफी ब्रेक और पिंक फ्लॉयड

‘कॉफी ब्रेक रोज’ अपने यूनिक रंग और लंबी शेल्फ लाइफ के कारण पॉपुलर है. इसकी कीमत 5,000 से 8,000 रुपये तक होती है. वहीं ‘पिंक फ्लॉयड रोज’ बड़े चमकीले गुलाबी फूलों के लिए जाना जाता है, जो खास मौकों पर उपहार और सजावट के लिए पसंद किया जाता है. इसकी कीमत लगभग 5,000 से 7,500 रुपये के बीच रहती है. First Updated : Saturday, 14 February 2026