इस बार किसान भाई-बहनों को पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त का काफी लंबा इंतजार करना पड़ा है. लेकिन अब राहत की खबर है. सरकार के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के अनुसार, किसानों को 2 अगस्त 2025 को किस्त की राशि मिलनी शुरू हो जाएगी. सभी लाभार्थियों को इस संबंध में SMS के जरिए जानकारी भी भेजी जाएगी.
हालांकि, कई बार कुछ किसानों को न तो मैसेज मिलता है और न ही उनके खाते में पैसा आता है. ऐसे में जरूरी है कि किसान अपने स्टेटस की जांच करें और यह सुनिश्चित करें कि उनका मोबाइल नंबर योजना से लिंक हो.
1. सबसे पहले PM-KISAN की वेबसाइट पर जाएं.
2. 'Farmer Corner' में 'Beneficiary Status' विकल्प पर क्लिक करें.
3. फिर अपना आधार नंबर, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या बैंक खाता संख्या दर्ज करें.
1. वेबसाइट के होमपेज पर 'Farmer Corner' में जाएं.
2. ‘Update Mobile Number’ विकल्प चुनें.
3. रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार नंबर दर्ज करें.
4. कैप्चा भरें और ‘Edit’ विकल्प पर क्लिक करें.
5. अब नया मोबाइल नंबर डालकर सेव करें.
अगर आपने नया नंबर लिया है और वह योजना से लिंक नहीं है, तो आपको SMS नहीं मिलेगा. इसलिए जल्द से जल्द अपना मोबाइल नंबर अपडेट करना जरूरी है ताकि आप अगली किस्त का लाभ समय पर ले सकें. First Updated : Wednesday, 30 July 2025