नई दिल्ली: मई का महीना खत्म होने के साथ ही 1 जून से कई बड़े वित्तीय बदलाव लागू हो सकते हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ने वाला है. एलपीजी सिलेंडर की कीमतों से लेकर यूपीआई पेमेंट, बैंकिंग नियम, एटीएम ट्रांजैक्शन फीस, एफडी ब्याज दरों और सोलर पैनल से जुड़े नियमों तक कई अहम बदलाव देखने को मिल सकते हैं. ऐसे में इन नए नियमों की पहले से जानकारी होना आपके बजट और फाइनेंशियल प्लानिंग के लिए बेहद जरूरी माना जा रहा है.
हर महीने की शुरुआत की तरह जून में भी तेल कंपनियां LPG, CNG और PNG की कीमतों में बदलाव कर सकती हैं. इसके अलावा कई बैंक एफडी और सेविंग अकाउंट की ब्याज दरों को अपडेट कर सकते हैं. रेलवे, PAN कार्ड और डिजिटल पेमेंट से जुड़े नियमों में भी बदलाव की संभावना जताई जा रही है. ऐसे में अगर आप समय रहते इन अपडेट्स को समझ लेते हैं तो अतिरिक्त खर्च और असुविधा से बच सकते हैं.
नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यूपीआई फ्रॉड को कम करने के लिए नया नियम लागू करने की तैयारी में है. नए नियम के तहत 30 जून 2025 से सभी UPI ऐप्स को पेमेंट करने से पहले केवल बैंक में रजिस्टर्ड लाभ पाने वाला का असली नाम दिखाना होगा.
अब QR code, मोबाइल नंबर या यूजर्स-डिफाईंड नाम की जगह उसी व्यक्ति या व्यापारी का वेरिफाईड नाम दिखाई देगा, जिसे पैसे भेजे जा रहे हैं. माना जा रहा है कि इस बदलाव के बाद फर्जी नाम दिखाकर होने वाले यूपीआई फ्रॉड पर काफी हद तक रोक लग सकेगी और यूजर्स को भुगतान से पहले सही व्यक्ति की पहचान करने में आसानी होगी.
हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां गैस सिलेंडर और ईंधन की कीमतों की समीक्षा करती हैं. ऐसे में 1 जून से घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर के दामों में बदलाव देखने को मिल सकता है. साथ ही CNG और PNG की नई कीमतें भी जारी की जा सकती हैं.
जून की शुरुआत में कई बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट और सेविंग अकाउंट पर मिलने वाली ब्याज दरों में संशोधन कर सकते हैं. इसका असर उन ग्राहकों पर पड़ेगा जो निवेश या बचत योजनाओं में पैसा लगाए हुए हैं.
ATM ट्रांजैक्शन फीस और डिजिटल पेमेंट से जुड़े कुछ नियमों में भी बदलाव संभव माना जा रहा है. ऐसे में ग्राहकों को बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल करते समय नए नियमों की जानकारी रखना जरूरी होगा.
जून से लागू होने वाले ये बदलाव सीधे तौर पर आम लोगों के मासिक बजट को प्रभावित कर सकते हैं. इसलिए जरूरी है कि आप समय रहते इन नए नियमों को समझें और अपनी वित्तीय योजना उसी हिसाब से तैयार करें. First Updated : Thursday, 28 May 2026