Vande Bharat Express: आज पीएम मोदी ने दी दिल्ली- जयपुर वंदे भारत ट्रेन की सौगात, जानिए रूट,किराया और समय की पूरी जानकारी

Delhi Jaipur Vande Bharat: आज यानी 12 अप्रैल सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान की पहली वंदे भारत ट्रेन को सौगात दी है। इस ट्रेन को हफ्तें में 6 दिन संचालन किया जाएगा। तो आइए इस ट्रेन की टाइमिंग से लेकर किराए तक की पूरी जानकारी जानते है।

Deeksha Parmar
Deeksha Parmar

हाइलाइट

  • आज पीएम मोदी ने राजस्थान की पहली वंदे भारत ट्रेन को सौगात दी है

Delhi-Jaipur Bharat Express: यात्रियों को आने जाने की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे लगातार देश के अलग-अलग रूटों पर कई नई वंदे भारत ट्रेन चलाने की कोशिश कर रही है। आज जयपुर और दिल्ली के यात्रियों का इंतजार खत्म हो जाएगा। बता दें कि आज यानी 12 अप्रैल बुधवार सुबह11 बजे प्रदेश की पहली वंदे भारत ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाई है।

आज जयपुर से दिल्ली के लिए रवाना हुई वंदे भारत ट्रेन

वंदे भारत पहली ट्रेन जयपुर से दिल्ली कैंट के बीच चलाई जा रही है हालांकि, इसका नियमित संचालन 13 अप्रैल को शुरू किया जाएगा। ट्रेन संख्या 09617 वंदे भारत ट्रेन जयपुर जक्शन से रवाना होकर गांधीनगर, बस्सी, दोसा, बांदीकुई, राजगढ़, अलवरस खैरतल, रेवाड़ी से होते हुए पटौदी रोड, गढ़ा हरसरू और गुड़गांव स्टेशनों को पार करते हुए दिल्ली कैंट तक शाम 4 बजे पहुंचेगी।

सप्ताह में छह दिन चलाई जाएगी ये ट्रेन

राजस्थान के पहले वंदे भारत ट्रेन को हफ्ते में 6 दिन चलाया जाएगा जो अजमेर से रवाना होकर दिल्ली कैंट स्टेशन पर अपना सफर समाप्त करेगी। जयपुर टू दिल्ली वंदे भारत ट्रेन जयपुर, अलवर और गुड़गाव मे ठहराव के साथ दिल्ली कैंट पहुंचेगी।

इस समय पर किया जाएगा ट्रेन का संचालन

राजस्थान की पहली वंदे भारत ट्रेन दिल्ली- जयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को दुसरे वंदे भारत ट्रेनों की तरह ही सप्ताह में 6 दिन चलाया जाएगा हालांकि, इस ट्रेन को नियमित रूप से 13 अप्रैल से संचालन किया जाएगा। दिल्ली-जयपूर वंदे भारत ट्रेन बुधवार को छोड़कर बाकी सभी दिन चलाया जाएगा। ट्रेन संख्या 20977 को अजमेर से सुबह 6.20 पर रवाना होगी जो 7.50 पर जयपू, 9 35 पर अलवर, 11.15 पर गुड़गाव और 11.35 पर दिल्ली कैंट पहुंचेगी। वही दिल्ली से वंदे भारत ट्रेन संख्या 20978 बनकर 18.40 बजे रवाना होगी जो 18.51 पर गुड़गांव, 20.17 पर अलवर और 22.05 पर जयपूर और 23.55 पर अजमेर पहूंचेगी।

जानिए जयपुर टू दिल्ली वंदे भारत का किराया

भारतीय रेलवे ने जयपुर से दिल्ली कैंट जाने वाली वंदे भारत का किराया भी बताया है। अजमेर से जयपुर जाने के लिए चेयरकार का किराया 505 रुपया है वही एग्जीक्यूटिव किराया 970 रुपया है। जयपुर से अलवर तक का चेयरकार का किराया 645 रुपया है जबकि एग्जीक्यूटिव किराया 1,175 रुपये है। वही जयपुर से गुड़गाव के बीच चेयरकार का किराया 880 रुपये है जबकि एग्जीक्यूटिव का किराया 1,650 रुपये है।अजमेर से दिल्ली का चेयरकार का किराया 1,085 है वही एग्जीक्यूटिव किराया 2,076 रुपये है।

कितना समय लगेगा

यह वंदे भारत ट्रेन दिल्ली कैंट से अजमेर की दूरी लगभग 5 घंटे 15 मिनट में तय कर लेगी जो उस रुट पर चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस की गति की तुलना में 60 मिनट फास्ट है। बता दें कि शताब्दी एक्सप्रेस दिल्ली कैंट से अजमेर की दूरी 6 घंटे 15 मिनट में तय करती है।

calender
12 April 2023, 12:46 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो