नई दिल्ली : भारत में रंगों का महापर्व होली इस बार मार्च के शुरुआती हफ्ते में ही अपनी छटा बिखेरने को तैयार है. हालांकि. कैलेंडर की तारीखों को लेकर आम जनता में काफी उलझन बनी हुई थी कि आखिर मुख्य त्योहार किस दिन मनाया जाएगा. अब भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने मार्च 2026 के लिए बैंक हॉलिडे की लिस्ट जारी कर सरकारी छुट्टी की तस्वीर पूरी तरह साफ कर दी है. इसके अनुसार. राज्यों के हिसाब से छुट्टियां अलग-अलग दिनों पर तय की गई हैं.
आपको बता दें कि त्योहार की शुरुआत 2 मार्च 2026 यानी सोमवार से हो रही है. इस दिन होलिका दहन का विशेष महत्व होता है. आरबीआई के निर्देशानुसार इस अवसर पर कानपुर और लखनऊ जैसे शहरों में बैंकों में कामकाज बंद रहेगा. हालांकि. देश के अन्य हिस्सों में इस दिन बैंक सामान्य रूप से अपनी सेवाएं देंगे. यदि आप उत्तर प्रदेश के इन शहरों में रहते हैं. तो आपको अपने वित्तीय कार्यों के लिए पहले से तैयारी करनी होगी ताकि अंतिम समय में कोई परेशानी न हो.
मंगलवार 3 मार्च 2026 को धुलंडी के मौके पर देश के कई महानगरों में बैंक शाखाएं बंद रहने वाली हैं. इस सूची में दिल्ली. मुंबई. कोलकाता और पटना जैसे प्रमुख शहर शामिल हैं. इसके अलावा रांची, भोपाल, हैदराबाद और नागपुर में भी बैंक कर्मियों को अवकाश मिलेगा. गुवाहाटी और पणजी जैसे शहरों में भी स्थानीय परंपराओं के कारण बैंक बंद रहेंगे. इन शहरों के निवासियों को सलाह दी जाती है कि वे नकद निकासी या चेक जमा जैसे काम सोमवार तक निपटा लें.
मुख्य रूप से रंगों वाली होली 4 मार्च 2026. बुधवार को मनाई जाएगी. इस दिन उत्तर और मध्य भारत के अधिकांश राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहेगी. अहमदाबाद. चंडीगढ़. शिमला और जम्मू में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी. इसके अलावा पूर्वोत्तर राज्यों जैसे ईटानगर. शिलॉन्ग और इंफाल में भी छुट्टी घोषित की गई है. रायपुर और भुवनेश्वर में भी इस दिन कोई भौतिक बैंकिंग कार्य नहीं हो सकेगा. यह अवकाश मुख्य रूप से उन क्षेत्रों के लिए है जहाँ होली का बड़ा आयोजन होता है.
होली के बाद भी मार्च महीने में छुट्टियों का सिलसिला जारी रहेगा. 13 मार्च को चपचार कुट और 17 मार्च को शब-ए-कद्र के लिए विशेष क्षेत्रों में अवकाश रहेगा. इसके बाद 19 मार्च को गुड़ी पड़वा और उगादी के चलते कई दक्षिण भारतीय राज्यों में बैंक बंद रहेंगे. 20 और 21 मार्च को ईद-उल-फितर की बड़ी छुट्टी होने की उम्मीद है. महीने के अंत में रामनवमी और स्थानीय अवकाशों के कारण भी कई दिनों तक बैंक शाखाओं में ताले लटके रह सकते हैं. कुछ स्थानीय छुट्टियां रद्द भी हो सकती हैं.
भले ही फिजिकल रूप से बैंक की शाखाएं बंद रहें. लेकिन डिजिटल युग में ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं है. आरबीआई ने स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन बैंकिंग. यूपीआई. मोबाइल बैंकिंग और एटीएम सेवाएं सातों दिन और 24 घंटे सुचारू रूप से चलती रहेंगी. ग्राहकों को केवल उन कामों के लिए बैंक जाने की आवश्यकता होगी जिनके लिए व्यक्तिगत उपस्थिति अनिवार्य है. जैसे केवाईसी अपडेट या ड्राफ्ट बनवाना. इन कार्यों को बैंक की छुट्टियों की सूची देखकर पहले ही पूरा कर लेना समझदारी होगी. First Updated : Saturday, 28 February 2026