सिगरेट लाइटर नहीं देने पर एक व्यक्ति पर हुआ हमला, उतारा मौत के घाट

महाराष्ट्र के नागपुर में सिगरेट लाइटर को लेकर बढ़ा विवाद, सीधे मौत के खेल तक पहुंच गया. सिगरेट लाइटर विवाद ने पहले व्यक्ति की जान ली और दूसरे व्यक्ति को सीधे अस्पताल पंहुचा दिया.

Yaspal Singh
Edited By: Yaspal Singh

महारष्ट्र। महारष्ट्र के नागपुर से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है, जहां सिर्फ एक सिगरेट और लाइटर को लेकर बढ़ा विवाद हिंसक रूप ले लिया. दरअसल एक समूह ने लाइटर न मिलने पर गुस्से में एक युवक की हत्या कर दी और साथ ही उसके साथ को बुरी तरह से घायल कर दिया. 

पुलिस द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान स्थानीय निवासी सुशील कुमार गेडाम के रूप में हुई है. वहीं सुशील के साथी की पहचान आशीष गोंडाने के रूप में की गई है. 

कब और कैसे हुआ हमला ?

सुशील कुमार गेडाम अपने दोस्त आशीष गोंडाने के साथ स्विमिंग करके लौट रहे थे, तभी अचानक पांच लोगों का एक समूह वहां पंहुचा और उनसे सिगरेट जलाने के लिए लाइटर मांगने लगे. आशीष और सुशील ने जैसे ही लाइटर देने से मना किया, तो यह समूह गुस्से में आग बबूला हो गया और मारपीट शुरू कर दी.

इस मारपीट में सुशील कुमार गेडाम की मौके पर ही मौत हो गई, तो वहीं आशीष गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. बता दें, यह पूरा मामला रविवार शाम को खापरखेड़ा पुलिस स्टेशन के तहत बीना संगम के पास हुआ. 

मामले की जांच में जुटी पुलिस 

पुलिस के मुताबिक, इस हमले में दोनों युवकों पर पत्थरों और चाकुओं से हमला किया गया.आशीष फिलहाल अस्पताल में भर्ती है, लेकिन उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. तो वहीं पुलिस ने न्यूज एजेन्सी को जानकारी देते हुए बताया कि इस पूरे मामले को देखते हुए हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तालाश शुरू कर दी है. फिलहाल अपराधियों की पहचान सामने नहीं आई है. जबकि पुलिस प्रसाशन का दावा है कि वह जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे. 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag