Crime News : डॉक्टर ने पत्नी का घोंटा गला, बच्चों को फेंका फिर फांसी लगाकर दे दी जान, सुसाइड नोट में हुआ हत्या का खुलासा

Maharashtra Crime News : महाराष्ट्र से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। पुणे जिले की दौड़ तहससील में मंगलवार को एक डॉक्टर ने अपने पूरे परिवार की जान ले ली और खुद भी कर ली आत्महत्या।

Shweta Bharti
Shweta Bharti

हाइलाइट

  • यह मामला बेहद ही दर्दनाक है जिसे सुनते ही सबके होश उड़ गए।

 Maharashtra Crime News : पुणे के महाराष्ट्र से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जायेंगे। दरअसल यह दर्दनाक घटना पुणे जिले दौंड तहसील में मंगलवार को एक डॉक्टर ने पहले अपनी पत्नी का गला घोंटकर उसकी हत्या कर फिर उसके बाद अपने दो बच्चों को हत्या कर दी उसके कुछ देर बाद ही खुद ने खुदखुशी कर ली। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी।?

यह मामला बेहद ही दर्दनाक है जिसे सुनते ही सबके होश उड़ गए। पुलिस ने मृतकों पहचान डॉ अतुल दिवेकर उम्र 42, पल्लवी दिवेकर उम्र 39 साल, और उनके दो बच्चे अदित्य उम्र 9 वर्ष, साथ ही एक बेटी वेदांती उम्र 6 वर्ष के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि डॉक्टर दिवेकर अपनी पत्नी पल्लवी से कई दिनों से झगड़ा व उसके साथ मारपीट करता था। जिसके चलते दोनों में रोजाना किसी न किसी बात को लेकर लड़ाई-झगड़े होते ही रहते थे, लेकिन इस बार झगड़ा इतना बढ़ गया कि आरोपी डॉक्टर ने अपनी पत्नी का गला घोंट कर हत्या कर दी उसके बाद उसका मन नहीं भरा तो उसने दो मासूम बच्चों को घर के पास एक कुएं में फेंक दिया।

परिवार में सभी लोगों की हत्या करने के बाद वह घर के अंदर गया और खुद फांसी लगा ली। जब घर से बाहर जाते हुए किसी ने नहीं परिवार वालों को नहीं देखा तो तुंरत इस मामले की जानकारी पुलिस को मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के पास से एक सुसाइड नोट बरामद किया और सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भे दिया। सभी लोगों को मारने के बाद आरोपी ने सुसाइड नोट लिखा था। जिसमें वह अपनी पत्नी से काफी परेशान था।

calender
21 June 2023, 04:04 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो