Faridabad News: कुत्तों ने किया 12 साल के बच्चे पर हमला, बीते साल में 15 हजार लोगों पर किया कुत्तों ने अटैक

Faridabad News: फरीदाबाद में कुत्तों के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जिससे लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। जानकारियों के मुताबिक बीते साल 2022 में लगभग 15 हजार लोगों पर कुत्तों ने हमला किया था।

Shweta Bharti
Edited By: Shweta Bharti

हाइलाइट

  • 12 साल के बच्चे पर गली के लावारिस कुत्तों मे हमला कर दिया साथ ही उसे नौंच-नौंच कर बड़ी बुरी तरह से घायल कर दिया।

Faridabad News: फरीदाबाद में कुत्तों ने इस कदर कहर मचा रखा है कि लोग बाहर जाने से भी डर रहे हैं। अब आदर्श नगर क्षेत्र में 12 साल के बच्चे पर गली के लावारिस कुत्तों मे हमला कर दिया साथ ही उसे नौंच-नौंच कर बड़ी बुरी तरह से घायल कर दिया। इसके साथ ही उसी दौरान वहा से गुजर रही एक महिला के ऊपर भी कुत्तों ने हमला कर दिया।

जब महिला ने शोर मचाया तो वहां पर कई लोग मौजूद हो गए जिससे कुत्तों को वहां से तुरंत भगा दिया गया और घायल बच्चे को जल्द से जल्द किसी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इसके साथ ही अस्पताल में एंटी रैबीज के इंजेक्शन नहीं होने की वजह से लोगों ने निजी स्टोर से इंजेक्शन खरीदकर लगवाया। इलाज के दौरान डॉक्टर ने बताया है कि बच्चे की हालत काफी गंभीर है। जिसके चलते बच्चे को बीके अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।

पड़ोस में रहने वाली महिला ने बचाई बच्चे की जान

जानकारियों के मुताबिक बताया जा रहा है कि 12 साल का बच्चा अपने घर के पास वाली गली में खेल रहा था। उसके कुछ समय बाद ही लावारिस कुत्तों ने खेलते हुए राजू पर अचानक से हमला कर दिया। उसी दौरान वहां से गुजर रही एक महिला ने जब राजू को घायल देखा तो उसने कुत्तों को भागाने के लिए शोर मचाना शुरु कर दिया।

लोगों को जब कुत्तों ने अपनी ओर आते देखा तो वह वहां से भाग गए। घायल बच्चे को तुरंत महिला ने अस्पताल में भर्ती कराया साथ ही जब अस्पताल में एंटी रैबीज के इंजेक्शन नहीं थे, तो उस महिला ने निजी स्टोर से जाकर एंटी रैबीज का इंजेक्शन खरीदा और डॉक्टर को इलाज के दौरान दिया।

कुत्तो ने 15 हजार लोगों को बनाया अपना शिकार

बीके अस्पताल में मिले आंकड़ों के अनुसार साल 2022 में 15 हजार लोगों को कुत्तों ने काटा है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग की मिली जानकारी के मुताबिक साल 2022 के जनवरी महीने में 2093, फरवरी में 2427, मार्च में 413, अप्रैल में 1099, मई में 1445, जून में 1372, जुलाई में 560, अक्टूबर में 1358, नवंबर में 2033 और दिसंबर में 2208 लोगों को कुत्तों ने अपना शिकार बना रखा है। इसके साथ ही इसमें बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल हैं।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag