score Card

Haryana News: हरियाणा सचिवालय के CISF कैंपस में जवान ने किया सुसाइड, ड्यूटी के दौरान खुद को मारी गोली

हरियाणा सचिवालय के CISF कैंपस में एक जवान ने ड्यूटी के दौरान किसी बात को लेकर खुद को मार ली गोली। मौके पर ही उस शख्स की मौत हो गई।जवान ने अपने सिर में गोली मारी थी। जिसके चलते मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जवान कर्नाटक का रहने वाला था।

Shweta Bharti
Edited By: Shweta Bharti

हाइलाइट

  • हरियाणा सचिवालय के CISF कैंपस में एक जवान ने ड्यूटी के दौरान किसी बात को लेकर खुद को मार ली गोली।जिससे जवान की तुरंत मौत हो गई।

हरियाणा सचिवालय के CISF कैंपस में एक जवान ने ड्यूटी के दौरान किसी बात को लेकर खुद को मार ली गोली। मौके पर ही उस शख्स की मौत हो गई।जवान ने अपने सिर में गोली मारी थी। जिसके चलते मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जवान कर्नाटक का रहने वाला था।

Haryana Crime News: हरियाणा से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है जहां पर सचिवालय में बड़ी घटना हो गई। जहां पर कर्नाटक के रहने वाले एक शख्स ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि जवान कई दिनों से काफी दुखी चल रहा था। जिसके चलते उसने सुसाइड कर लिया।सिर में गोली मारने की वजह से मौके पर ही उस शख्स की मौत हो गई।

गोली चलने की आवाज से सीआईएसएफ कैंपस में मचा हड़कंप

CISF कैंपस में तैनात एक जवान ने परिसर में ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मार ली। जिसके चलते वहां के सभी लोगों के बीच हड़कंप मच गया।गोली की आवाज सुनकर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। जिससे तुरंत पुलिस को इस बारे में जानकारी दी गई ।मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत जांच शुरु कर दी। पुलिस की छानबीन के दौरान पता चला कि जवान की पहचान नागा अर्जुन के रुप में कि गई है। पुलिस की जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि मृतक कर्नाटक का रहने वाला है।यह घटना सुबह 4:30 बजे की है।

चंडीगढ़ पुलिस जांच में जुटी

गोली चलने की आवाज सुनकर लोगों ने तुरंत पुलिस को बुलाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत इस मामले की छानबीन शुरु कर दी।शव को पोस्टमार्टम के लिए सैक्टर-16 के अस्पताल में भेजा गया।

परिजनों को दी सूचना

घटना के दौरान पुलिस ने मृतक के परिजनों को इस बारे में पूरी जानकारी दी।जिसके चलते शख्स के परिजन वहां मौजूद हो गए और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

पंजाब सिविल सचिवालय में तैनात था जवान

चंडीगढ़ पुलिस की अभी तक की जांच में सामने आया है कि सुसाइड करने वाले जवान पंजाब सिविल सचिवालय में तैनात था। मृतक जवान कर्नाटक के दावेंगेरा जिले के हदादी गांव का रहने वाला है। CISF में मृतक जवान S/O लेफ्टिनेंट के पद पर तैनात था।

calender
02 April 2023, 04:39 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag