Lucknow Crime News: लखनऊ में शनिवार को तीन अलग-अलग आत्महत्या की घटनाओं ने सनसनी फैला दिया है. इन घटनाओं में दो पुरुषों और एक महिला ने अपनी जीवन खत्म कर ली.है. पुलिस के प्रारंभिक जांच के अनुमान इन तीनों मामलों में डिप्रेशन आत्महत्या का प्रमुख कारण प्रतीत होता है. इन दुखद घटनाओं ने न केवल परिवारों को झकझोरा है, बल्कि समाज में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता की कमी को भी उजागर किया है. पुलिस ने सभी मामलों में पंचनामा तैयार कर लिया है और गहन जांच शुरू कर दी है.
सरोजिनी नगर के दरोगा खेड़ा इलाके में 21 वर्षीय विकास गौतम, जो पेशे से वेल्डर थे. अपनी धोती से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस के अनुसार, विकास नशे की हालत में घर लौटा था, जिसके बाद उसका शव लटका हुआ पाया गया. विकास एक लड़की के साथ रिलेशनशिप में था, जिसके भाई ने हाल ही में उसे उससे दूर रहने की चेतावनी दी थी, जिससे वह डिप्रेशन में चला गया होगा.
गोमती नगर में 34 वर्षीय रोहित चौधरी ने अपने घर में पंखे से चादर का फंदा बनाकर फांसी लगा ली. पुलिस के अनुसार, रोहित लंबे समय से बेरोजगारी के कारण दुखी था. सुबह देर तक उसके न उठने पर परिजनों ने कमरे में देखा तो फांसी से लटका उसका शव मिला.
तालकटोरा इलाके में 24 वर्षीय नैंसी वर्मा ने शुक्रवार दोपहर अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस अभी तक इस आत्महत्या के सटीक कारणों का पता नहीं लगा पाई है. इस घटना ने स्थानीय समुदाय को स्तब्ध कर दिया है. पुलिस जांच जारी कर दी है ताकि इस कदम के पीछे की वजहों का खुलासा हो सके.
पुलिस ने सभी तीनों मामलों में पंचनामा तैयार कर लिया है और जांच को आगे बढ़ा रही है. प्रारंभिक जांच में डिप्रेशन को इन आत्महत्याओं का समान कारण माना जा रहा है. ये घटनाएं समाज में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और सहायता की तत्काल आवश्यकता को रेखांकित करती हैं. First Updated : Sunday, 17 August 2025