दिल्ली के बाद मुंबई दौरे पर जाएंगी ममता

दिल्ली के बाद मुंबई दौरे पर जाएंगी ममता

Lalit Hudda
Lalit Hudda

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी अब गोवा के बाद मुंबई के सफर पर जाने वाली है। पार्टी की ओर से शनिवार को इस बारे में जानकारी दी गई है। इसमें बताया गया है कि दिसंबर महीने की शुरुआत में ही ममता बनर्जी देश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले मुंबई के सफर पर जाएंगी। एक दिसंबर को ही वह मुंबई दौरे के लिए रवाना होंगी। हालांकि दौरे की पूरी कार्यसूची अभी तैयार नहीं की गई है।

READ MORE: DGP कॉन्फ्रेंस में शामिल होने लखनऊ पहुंचे PM मोदी

पार्टी सूत्रों ने बताया है कि राज्य के लिए निवेश को आमंत्रित करने और औद्योगिक इकाइयों को बढ़ावा देने के लिए उनका मुंबई सफर होगा। सचिवालय सूत्रों ने बताया है कि अगले साल फरवरी में ही राज्य में विश्व बांग्ला औद्योगिक सम्मेलन होने जा रहा है। उसके पहले खुद मुंबई जाकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उद्योग जगत के साथ मुलाकात करना चाहती हैं। उनका लक्ष्य बंगाल में अधिक से अधिक निवेश लाना है। उसके पहले अगले हफ्ते वह दिल्ली जाने वाली हैं जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उनके मुलाकात की संभावना है। खबर है कि वहां से वापस कोलकाता लौटने के बाद ही मुख्यमंत्री मुंबई के लिए रवाना होंगी।

हाल ही में ममता बनर्जी ने गोवा का दौरा किया था जहां उन्होंने पार्टी को सांगठनिक मजबूती देने और वहां भाजपा की अगुवाई वाली सरकार के लिये चुनौती पेश करने की रणनीति बनाई थी। खबर है कि मुंबई सफर पर भी ममता मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे समेत शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ मुलाकात कर सकती हैं।

.
calender
20 November 2021, 06:36 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो