मार्क्स वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए अप्लाई करने की बढ़ी तारीख, जानें क्या होगी आखिरी तारिख?

सीबीएसई ने  मार्क्स वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए अप्लाई करने वाले छात्रों के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख बढ़ा दी है. अब वह 7 जून 2026 की मध्यरात्रि तक इसके लिए अप्लाई कर सकते है. 

Yashika Jandwani

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं 2026 की बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए एक गुड न्यूज शेयर की है. बता दें, सीबीएसई ने  मार्क्स वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए अप्लाई करने वाले छात्रों के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख बढ़ा दी है. इसी के साथ पहले जहां छात्र इसके लिए 6 जून तक ही आवेदन कर सकते थे. अब वह 7 जून 2026 की मध्यरात्रि तक इसके लिए अप्लाई कर सकते है. 

क्यों बढ़ाई गई तारीख 

बोर्ड का कहना है कि यह फैसला छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि जिन विद्यार्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है उन्हें थोड़ी अधिक अतिरिक्त समय मिल सके. वहीं नए शेड्यूल के अनुसार छात्र 7 जून की रात 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

अब तक कितने छात्र कर चुके आवेदन 

CBSE के अनुसार, अब तक 56 हजार से अधिक छात्र वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर चुके हैं. बोर्ड ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया के लिए पोर्टल 1 जून से शुरू होना था लेकिन तकनीकी कारणों के चलते इसे 2 जून से एक्टिव किया गया. इसके अलावा पोर्टल शुरू होने के तुरंत बाद कुछ असामान्य गतिविधियां भी देखने को मिली. 

बोर्ड के मुताबिक, पोर्टल पर ‘डिनायल ऑफ सर्विस’ (DoS) हमला करने की कोशिश की गई और इस दौरान केवल दो मिनट के अंदर पोर्टल पर लगभग 15 लाख हिट्स दर्ज किए गए. इसके अलावा एक लाख से अधिक फाइलों तक पहुंचने की कोशिश भी की गई. हालांकि बोर्ड ने आवश्यक कदम उठाकर पोर्टल को सुचारू रूप से संचालित रखा.

छात्रों ने दर्ज की शिकायत 

बता दें, आवेदन प्रक्रिया के बीच कई छात्रों ने बोर्ड की प्रक्रिया को लेकर कुछ शिकायतें भी दर्ज कराई हैं. कुछ विद्यार्थियों का कहना है कि पोर्टल पर दिखाई गई स्कैन कॉपी उनकी उत्तर पुस्तिका से मेल नहीं खाती. वहीं कुछ छात्रों ने अपलोड की गई उत्तर पुस्तिकाओं की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए कहा कि कई कॉपियां धुंधली दिखाई दे रही हैं.

हालांकि इन शिकायतों पर CBSE की ओर से फिलहाल कोई भी जवाब सामने नहीं आया है. वहीं CBSE  छात्रों से अपील की है कि वे अंतिम समय का इंतजार न करें और निर्धारित समय सीमा के भीतर आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें. 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो