score Card

HPBSOE 12th Class Result 2023: हिमाचल प्रदेश कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी, लड़कियों ने मारी बाज़ी, 79 फीसदी रिजल्ट बेहतर

हिमाचल प्रदेश कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है, जिसमें लड़कियों ने टॉप किया है, पिछले वर्ष के मुकाबले 79 प्रतिशत रिजल्ट बेहतर रहा है।

हाइलाइट

  • रिजल्ट आज 20 मई 2023 को सुबह 11 बजे के बाद जारी किया गया

HPBSOE 12th Class Result 2023: हिमाचल प्रदेश कक्षा 12वीं का रिजल्ट आज घोषित हो चुका है। रिजल्ट आज 20 मई 2023 को सुबह 11 बजे के बाद जारी किया गया। पिछले वर्ष 2022 की यदि बात करें तो 93.91% रहा था। वहीं यदि इस वर्ष की बात करें तो कक्षा 12वीं का रिजल्ट पिछले वर्ष के मुकाबले 79 फीसदी बेहतर रहा है। 

आज का दिन हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 12वीं के सभी छात्रों के लिए काफी अहम है। बोर्ड ने आज कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। सभी स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.hpbose.org पर जाकर चेक कर सकते हैं। बोर्ड ने परीक्षा परिणाम सुबह 11 बजे के तुरंत बाद ही जारी कर दिया है। 

लड़कियों ने मारी बाज़ी 

बात करें परीक्षा परिणाम में किसने बाज़ी मारी तो बता दें, की हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर रहा। तीनों की स्ट्रीम में छात्राएं आगे रहीं। इस साल कक्षा 12वीं का रिजल्ट 79.74 प्रतिशत बेहतर रहा। 

आपको बता दें, की हिमाचल प्रदेश कक्षा 12वीं के टर्म - 2 की परीक्षाएं 10 मार्च से 31 मार्च 2023 तक आयोजित की गयी थीं। जिसमें इस वर्ष करीबन 1,03,928 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था। इसमें 1 लाख 5 हजार 369 छात्र-छात्राएं शामिल थे जिसमें से 83 हजार 418 पास हुए थे। 

परीक्षा में इन स्टूडेंट्स ने किया टॉप 

कक्षा 12वीं में साइंस स्ट्रीम की ओजस्विनी उपमन्यु ने 98.6% अंकों से ओवरऑल टॉप किया है। वहीं आर्ट्स स्ट्रीम में 97.4 फीसदी अंक हासिल कर तरणिजा शर्मा ने टॉप किया। कॉमर्स स्ट्रीम में वृंदा ठाकुर ने 98.4 फीसदी अंक पाकर टॉप किया है। 


 

calender
20 May 2023, 02:10 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag