NEET UG Exam 2026: NTA ने रद्द की NEET UG की परीक्षा, जानें कब होगा फिर से एग्जाम
NEET UG 2026 परीक्षा रद्द कर दी है. यह फैसला पेपर लीक मामले के बाद लिया गयाह है. अब सरकार की मंजूरी से परीक्षा नए सिरे से आयोजित की जाएगी.

नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने पेपर लीक के गंभीर आरोपों के बाद NEET UG 2026 परीक्षा को पूरी तरह रद्द कर दिया है. 3 मई 2026 को आयोजित इस परीक्षा में 24 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे. अब सरकार की मंजूरी से परीक्षा नए सिरे से आयोजित की जाएगी.
राजस्थान पुलिस की जांच
राजस्थान पुलिस की स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) ने पेपर लीक के आरोपों की गहन जांच शुरू कर दी है. पुलिस को यह जानकारी मिली है कि परीक्षा से कुछ दिन पहले ही 400 से ज्यादा सवालों का एक प्रश्न बैंक वायरल हो गया था.
जांच में दावा किया जा रहा है कि इनमें से करीब 140 सवाल खासकर बायोलॉजी और केमिस्ट्री से असली NEET पेपर से काफी मिलते-जुलते पाए गए. पुलिस ने सीकर और अन्य इलाकों में छापेमारी की है. कोचिंग संचालकों और बिचौलियों पर भी शक की सूई घूम रही है.
In continuation of its press release dated 10 May 2026, the National Testing Agency wishes to inform candidates, parents, and members of the public of the following decisions taken in respect of NEET (UG) 2026. NTA had, on 8 May 2026, referred the matters then under consideration…
— National Testing Agency (@NTA_Exams) May 12, 2026
उत्तराखंड और महाराष्ट्र में भी मिला सुराग
उत्तराखंड के देहरादून में भी इसी तरह के सवाल वायरल होने की सूचना मिली है. महाराष्ट्र के लातूर से एक कोचिंग अकादमी का वीडियो और टेस्ट पेपर सामने आया है, जिसकी जांच की जा रही है.
CBI को सौंपी गई जांच
केंद्र सरकार ने पूरे मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंप दी है. NTA ने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए यह कठोर फैसला लिया गया है. NTA के अनुसार, जांच एजेंसियों से मिली जानकारी और सबूतों के आधार पर पुरानी परीक्षा को मान्य नहीं रखा जा सकता.
छात्रों के लिए अच्छी खबर
NTA ने छात्रों को राहत देते हुए कई फैसले लिए हैं:
- पुरानी रजिस्ट्रेशन और फीस मान्य रहेगी
- नई परीक्षा के लिए अलग से रजिस्ट्रेशन नहीं करना होगा
- पहले जमा की गई फीस वापस कर दी जाएगी
- नई परीक्षा की तारीख जल्द घोषित की जाएगी
NTA ने सभी छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें और सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों से बचें.


