NEET UG 2026 री-एग्जाम का एडमिट कार्ड नहीं हो रहा डाउनलोड, NTA के सर्वर ने फिर मचाया घमासान

21 जून 2026 को होने वाले NEET UG री-एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं, लेकिन कई छात्रों को इसे डाउनलोड करने में बड़ी दिक्कत आ रही है. कई छात्रों को बैंक डिटेल वेरीफाई करने में सर्वर एरर का सामना करना पड़ रहा है.

Sonee Srivastav

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) एक बार फिर विवादों में घिर गई है. 21 जून 2026 को होने वाले NEET UG री-एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं, लेकिन कई छात्रों को इसे डाउनलोड करने में बड़ी दिक्कत आ रही है. छात्रों का कहना है कि बैंक खाते की जानकारी वेरीफाई करने में सर्वर बार-बार समस्या दे रहा है, जिससे एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो पा रहा.

सोशल मीडिया पर छात्रों की नाराजगी

एक्स पर छात्रों ने शिकायत की है कि बैंक डिटेल्स जमा करने के बाद भी सर्वर एरर आ रहा है. कई छात्रों ने बताया कि वे बार-बार कोशिश कर रहे हैं, लेकिन जानकारी स्वीकार नहीं हो रही. इससे छात्रों में काफी चिंता और गुस्सा है.

NTA का जवाब

NTA ने माना है कि कुछ छात्रों को तकनीकी और सर्वर संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. एजेंसी का कहना है कि टीम लगातार समस्या को ठीक करने की कोशिश कर रही है. अच्छी खबर ये है कि अब तक करीब 4 लाख छात्र अपना एडमिट कार्ड सफलतापूर्वक डाउनलोड कर चुके हैं. NTA ने छात्रों से धैर्य रखने की अपील की है.

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के टिप्स

NTA ने छात्रों को सलाह दी है कि वे पहले से ही जरूरी दस्तावेज तैयार रखें. इनमें शामिल हैं:

बैंक खाता नंबर
IFSC कोड
बैंक खाते का पूरा नाम
कैंसिल चेक की स्कैन कॉपी

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका

NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
NEET UG 2026 Admit Card लिंक पर क्लिक करें
रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें
एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें

परीक्षा की महत्वपूर्ण डिटेल्स

NEET UG री-एग्जाम 21 जून 2026 को दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी. परीक्षा की अवधि 3 घंटे 15 मिनट रहेगी. NTA ने परीक्षा की सुरक्षा के लिए खास इंतजाम किए हैं. प्रश्नपत्र देश के अलग-अलग केंद्रों पर भारतीय वायुसेना के MI-17 हेलीकॉप्टर से पहुंचाए जाएंगे.

NTA ने छात्रों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं. अगर कोई समस्या आए तो तुरंत हेल्पलाइन पर संपर्क करें. छात्रों को सलाह है कि घबराएं नहीं और आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित अपडेट चेक करते रहें. NTA का दावा है कि जल्द ही सभी छात्रों को एडमिट कार्ड उपलब्ध करा दिया जाएगा.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो