UP B.Ed JEE Counseling 2023: यूपी बीएड जेईई प्रवेश के लिए 10 जुलाई से होगी ऑनलाइन काउंसलिंग

UP B.Ed JEE Counseling 2023: बुंदेलखंड विश्विद्यालय द्वारा आयोजित यूपी बी.एड जेईई (UP B.Ed JEE) की प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट आ चुकी है, जिसके बाद अब प्रवेश के लिए काउंसलिंग होनी है। पूरी जानकारी के लिए इस आर्टिक्ल को जरूर पढ़ें -

Poonam Chaudhary
Poonam Chaudhary

हाइलाइट

  • काउंसलिंग राउंड को 4 से 5 चरणों में आयोजित किया जायेगा।

UP B.Ed JEE Counseling 2023: यूपी बी.एड जेईई (UP B.Ed JEE) की संयुक्त प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट शुक्रवार 30 जून 2023 को जारी कर दिया गया था। जिसके बाद अब सभी प्रदेश के 2510 बीएड कॉलेजों में करीब 2.53 लाख सीटों पर प्रवेश के लिए स्टूडेंट्स की काउंसलिंग होगी। 

आपको बता दें कि यूपी बी.एड जेईई (UP B.Ed JEE) की प्रवेश परीक्षा का आयोजन 15 जून 2023 को ऑफलाइन मोड में आयोजित की गयी थी। जिसके बाद अब काउंसलिंग की प्रक्रिया 10 जुलाई से शुरू होने जा रही है। काउंसलिंग राउंड को 4 से 5 चरणों में आयोजित किया जायेगा। जो स्टूडेंट्स अपने मनपसंद कॉलेजों में एडमिशन लेना चाहते हैं, उन्हें इस काउंसलिंग राउंड में भाग लेना होगा। केवल वही स्टूडेंट्स काउंसलिंग के लिए अप्लाई कर सकते हैं जिन्होंने बीएड प्रवेश परीक्षा पास की है। 

प्रदेश में हैं बीएड के लिए 2510 कॉलेज  

प्रदेश भर में बीएड के लिए कुल 2510 कॉलेज हैं, जिसमें करीबन 2.53 लाख सीटें हैं। इसमें भी 117 राजकीय और अनुदानित महाविद्यालय हैं जहाँ 7,800 सीटें प्रवेश के लिए खाली हैं। इसके अलावा 2393 कॉलेजों में करीब 2,45, 220 सीटें प्रवेश के लिए मौजूद हैं। 

calender
02 July 2023, 09:20 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो