बंगाल चुनाव के बाद CM ममता बनर्जी का पहला रिएक्शन आया सामने, प्रशासन को दी ये चेतावनी

CM ममता बनर्जी ने यह भी आरोप लगाया कि उनके खिलाफ भारत सरकार की पूरी मशीनरी झोंक दी गई। केंद्रीय बलों की नई तैनाती से डर का माहौल बनाया गया। कई जगह मारपीट भी हुई।

Sachin Hari Legha

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की वोटिंग खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पहली बार जनता के सामने आईं। उन्होंने वोटरों और पार्टी कार्यकर्ताओं का शुक्रिया अदा करते हुए केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला। ममता ने कहा कि बीजेपी ने बंगाल को डराने के लिए पूरी सरकारी मशीनरी उतार दी, लेकिन जनता ने वोट से जवाब दे दिया।

‘दमन के बावजूद कतारों में डटे रहे लोग’ – CM ममता 

आपको बताते चलें कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “जिस तरह आप घरों से निकले, दमन सहते हुए भी लाइन में खड़े होकर वोट डाला, उसके लिए मैं दिल से आभारी हूं।” उन्होंने टीएमसी कार्यकर्ताओं की भी तारीफ की और कहा, “केंद्रीय और स्थानीय बलों के अत्याचार सहते हुए हमारे कार्यकर्ताओं ने संघर्ष किया, उन्हें सलाम।”

केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप! 

CM ममता बनर्जी ने यह भी आरोप लगाया कि उनके खिलाफ भारत सरकार की पूरी मशीनरी झोंक दी गई। केंद्रीय बलों की नई तैनाती से डर का माहौल बनाया गया। कई जगह मारपीट भी हुई। उन्होंने कहा, “बीजेपी नेताओं ने धन-बल और हथियारों के दम पर बंगाल को दबाने की कोशिश की। लेकिन मतपेटियों ने उन्हें खामोश कर दिया है।” 

सीएम ममता ने एग्जिट पोल को बताया साजिश 

एग्जिट पोल के आंकड़ों को खारिज करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इन्हें सोची-समझी साजिश बताया। उन्होंने बताया, “भ्रम में मत रहिए। 2014, 2017 और 2021 में भी ऐसे ही भ्रामक एग्जिट पोल आए थे। असल नतीजों में तृणमूल 230 सीटों तक पहुंच सकती है।” इसके साथ-साथ CM ममता ने भरोसा जताया कि राज्य में फिर 'मां, माटी, मानुष' की सरकार बनेगी।

कार्यकर्ताओं से की ये अपील 

सीएम ममता बनर्जी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि मजबूत बने रहें और आज से ही काउंटिंग सेंटरों की निगरानी शुरू कर दें। उन्होंने यहाँ तक कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो मैं खुद निगरानी करने जाऊंगी। सीएम ने धांधली की आशंका जताई और कार्यकर्ताओं से कहा कि गिनती पूरी होने तक अपनी टेबल न छोड़ें।

प्रशासन को चेतावनी   

प्रशासन को चेताते हुए ममता बनर्जी ने कहा, “आपने बहुत खेल कर लिया। अब काउंटिंग के दौरान किसी कार्यकर्ता या पार्टी को परेशान न करें।” उन्होंने यह भी दावा किया कि बीजेपी के पास कई बूथों पर एजेंट नहीं हैं, इसलिए वे केंद्रीय बलों को एजेंट की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो