ऐश्वर्या राय बच्चन संग कांस से लौटते ही अभिषेक बच्चन को मिला दुखद समाचार

फिल्म अभिनेता अभिषेक बच्चन ने हाल ही में अभिनेत्री पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन और बेटी आराध्या के साथ कांस फिल्म फेस्टिवल में शिरकत की थी।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

फिल्म अभिनेता अभिषेक बच्चन ने हाल ही में अभिनेत्री पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन और बेटी आराध्या के साथ कांस फिल्म फेस्टिवल में शिरकत की थी। लेकिन अब वो वापस लौट आये है और मुंबई आते ही उन्हें एक दुखद खबर मिली है। दरअसल उनके एक करीबी का निधन हो गया है और इसकी जानकारी अभिषेक बच्चन ने खुद सोशल मीडिया के जरिये दी है। अभिषेक बच्चन ने अपने करीबी के निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए लिखा-'अत्यंत दुखद समाचार पर घर लौटा। फिल्मी दुनिया के एक सच्चे दिग्गज अकबर शाहपुरवाला का निधन हो गया। मैं उन्हें अक्की अंकल के नाम से जानता था। जहां तक मुझे याद है उन्होंने मेरे पिता के कॉस्ट्यूम और उनके ज्यादातर सूट सिले थे। जब मैं छोटा था, मेरा पहला सूट (जो आज भी मेरे पास है) उन्होंने कट करके सिला था, जो मैंने रिफ्यूजी के प्रीमियर पर पहना था। यही उनका प्रभाव और प्रतिष्ठा थी। अगर वो आपके सूट पर्सनली कट करते थे, तो आपसे बहुत प्यार करते थे। उन्होंने हमेशा मुझसे कहा कि सूट काटना सिर्फ सिलाई नहीं है, ये एक भावना है। जब तुम मेरे सूट पहनते हो तो हर एक स्टिच (टांका) प्यार से बनाया जाता है और मेरा आशीर्वाद होता है। मेरे लिए वे दुनिया के सबसे अच्छे सूट बनाने वाले थे। अक्की अंकल आपने मेरे लिए जो सूट बनाया, आज रात मैं वही पहनूंगा। मैं उसे पहनकर धन्य महसूस करूंगा। आपकी आत्मा को शांति मिले।'

गौरतलब है कि अकबर शाहपुरवाला अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन के लिए सूट सिलते थे और काफी सालों से बच्चन परिवार के लिए काम कर रहे थे।

calender
23 May 2022, 02:01 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो