Akshay Kumar ने दिखाई ‘राम सेतु’ की पहली झलक

बॉलीवुड के एक्शन हीरो अक्षय कुमार इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में अपने पान मसाले के विज्ञापन को लेकर ट्रोर्लस के निशाने पर थे।

Janbhawana Times

बॉलीवुड के एक्शन हीरो अक्षय कुमार इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में अपने पान मसाले के विज्ञापन को लेकर ट्रोर्लस के निशाने पर थे।

इस बीच खिलाड़ी अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी आगामी फिल्म राम सेतु की एक झलक दिखाई है। इस फिल्म में उनके अलावा भूमिकाओं में जैकलीन फर्नाडीस और नुसरत भरूचा हैं।

आपको बता दें कि यह फिल्म वास्तविक अस्तित्व को खोजने के लिए उनकी समय के खिलाफ दौड़ को दिखाएगी। फिल्म इस दिवाली पर रिलीज होने के लिए तैयार है।

फिल्म के बारे में बात करते हुए इसके निर्माता विक्रम मल्होत्रा ने कहा, "राम सेतु एक ऐसी एक्शन एडवेंचर फिल्म है, जैसी आज से पहले किसी देश ने नहीं देखी होगी।

सिनेमाघरों के साथ यह फिल्म 240 देशों में अमेजन प्राइम पर स्ट्रीमिंग कराई जाएगी। विक्रम मल्होत्रा का कहना है कि यह ठीक उसी तरह का ड्रामा है जो लोगों को एक बार फिर सिनेमाघरों में वापस लेकर आएगा।

यह एक ऐसी फिल्म है, जिसके लिए लोगों को सिनेमाघरों में आने की प्रेरणा मिलेगी। इसके साथ ही अक्षय कुमार के पोस्ट पर भी लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। और फिल्म की सफलता की कामना कर रहे हैं।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag