'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के सेट पर पहुंची Alia Bhatt

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में थी। 14 अप्रैल को आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने शादी कर ली। वहीं शादी के बाद अब दोनों अपने अपने काम को लौट आए हैं।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में थी। 14 अप्रैल को आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने शादी कर ली। वहीं शादी के बाद अब दोनों अपने अपने काम को लौट आए हैं।

आलिया भट्ट शादी के बाद अपनी अगली फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग करने दिल्ली पहुंची है। फिल्म के सेट से आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की तस्वीरें सामने आई है। जो की उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

आलिया और रणवीर सिंह की फोटो एक्ट्रेस चुरनी गांगुली ने अपने INSTAGRAM पर शेयर किया है।

तस्वीरों में आप साफ देख सकते हैं कि फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के लीड स्टार आलिया भट्ट और रणवीर सिंह साथ में दिखाई दे रहे हैं।

'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का डायरेक्शन करण जौहर कर रहे हैं। और ये फिल्म 2023 में 10 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

दोनों की फोटो पर फैंस अच्छे-अच्छे कमेंट कर रहें हैं, और आलिया को शादी की बधाई भी दे रहे हैं।

फैंस आलिया को वापस काम पर देख काफी खुश हैं। वहीं अगर रणबीर कपूर की बात करें तो रणबीर कपूर भी अपने काम पर लौट चूके हैं।

 

इन दिनों रणबीर भी संदीप रेड्डी वंगा की फिल्म एनिमल की शूटिंग कर रहे हैं।

calender
22 April 2022, 03:03 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो