पुष्पा के नाम एक और रिकॉर्ड, ऐसा करने वाली भारत की पहली फिल्म बनी

पुष्पा ने 5 बिलियन व्यूज हासिल करने वाली भारत की पहली एल्बम बनकर एक और रिकॉर्ड बनाया।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

Pushpa The Rise Album : किसी भी फिल्म के पोस्टर, गाने और ट्रेलर के सामने आते ही इस बात का अंदाजा हो जाता है कि वह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डूब जाएगी या फिर कमाल दिखाएगी।

फिल्म के फर्स्ट लुक के सामने आने के बाद से ही इसने रुकने का नाम नहीं लिया और अब भी ये फिल्म लोगों के दिलों पर राज कर रही है। गाने से लेकर ट्रेलर और फिर फिल्म के रिलीज होने के साथ, पुष्पा पहले से कहीं ज्यादा बड़ी हो गई। ये फिल्म अब भी सुर्खियों में भी बनी हुई है। जेन जेड अभी भी श्रीवल्ली गाने को ग्रूव कर रहें है तो वहीं 'ऊ अंतावा ऊ अंतवा' भी साल का सबसे बड़ा पार्टी एंथम है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pushpa (@pushpamovie)

पुष्पा ने 5 बिलियन व्यूज (5 billion views) हासिल करने वाली भारत की पहली एल्बम बनकर एक और रिकॉर्ड बनाया। रिच कंटेंट और शानदार गानों के साथ लोगों को एंटरटेन करने के बाद, यह अल्लू अर्जुन स्टारर पुष्पा के लिए एक और बड़ी जीत है। ऐसे में फिल्म के मेकर्स ने फिल्म का एक पोस्टर सोशल मीडिया पर फिल्म के निर्माताओं ने पोस्टर साझा किया और लिखा, "भारतीय सिनेमा में अब तक का सबसे बड़ा करतब"। 

बता दें, सुकुमार द्वारा निर्देशित पुष्पा: द राइज ने बॉक्स ऑफिस पर ना सिर्फ अच्छा प्रदर्शन किया, बल्कि कई रिकॉर्ड भी तोड़े थे। यही नहीं फिल्म ने हिंदी बेल्ट में 100 करोड़ का आंकड़ा, और दुनिया भर में 300 करोड़ का कारोबार किया था।

calender
16 July 2022, 12:14 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो