बॉलीवुड: फिर चर्चा में है सुशांत सिंह राजपूत मर्डर केस, एक्शन में आई CBI

सुशांत सिंह राजपूत की डेडेबॉडी के पोस्टमॉर्टम के समय मैंने डेडेबॉडी को देखकर बोल दिया था आत्महत्या नहीं की थी। उनका मर्डर किया गया था।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को करीब ढ़ाई साल हो चुके हैं। सुशांत की मौत के बाद उनका परिवार, दोस्त, व फैंस इस हादसे से उभर नहीं पाए हैं। सोशल मीडिया पर आज भी सुशांत के फैंस उनकी बाते करते हैं और उनकी पुरानी फोटो को शेयर करते रहते हैं।

14 जून 2020 हुई थी सुशांत की मौत

आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत 14 जून 2020 को हुई थी। सुशांत ने अपने कमरे में पंखे से लटकर सुसाइड कर लिया था। इस घटना के बाद बॉलीवुड समेत पूरे देश में सनसनी फैल गई थी। सुशांत की मौत से उनके परिवार और फैंस बहुत दुखी हुए। बता दें कि आज भी सुशांत के फैंस इस बात को नहीं मानते कि सुशांत सिंह ने सुसाइड किया था।

लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की आज एक ऐसा दावा किया जा रहा है। जिसमें बताया जा रहा है, कि सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या नहीं की थी बल्कि उनका मर्डर हुआ था। ये दावा मुंबई के कपूर हॉस्पिटल के पूर्व कर्मचारी रूपकुमार शाह ने किया है। जिसके बाद सुशांत मर्डर केस एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

सुशांत ने सुसाइड नहीं किया बल्कि उनकी हत्या हुई थी- रूपकुमार शाह

मुंबई के कपूर अस्पताल के अटॉप्सी स्टाफ में शामिल पूर्व माच्युर्ररी सर्वेंट ने ANI से बात करते हुए बताया कि सुशांत सिंह राजपूत की डेडेबॉडी के पोस्टमॉर्टम के समय मैंने डेडेबॉडी को देखकर बोल दिया था आत्महत्या नहीं की थी। उनका मर्डर किया गया था। आपको बता दें कि रूपकुमार शाह ने दावा किया है कि सुशांत की डेडबॉडी पर कई सारे चोटों के निशान थे।

 

उनके गले के पास भी चोट का निशान था। उनकी डेडबॉडी पर जो निशान थे, उसे देखकर नहीं लग रहा था कि ये सुसाइड केस है। मैंने सीनियर डॉक्टर को ये बात बताई थी। लेकिन उन्होंने मेरी बात को अनसुना कर दिया।

मैंने डॉक्ट को बताया भी था कि सुशांत की डेडबॉडी में गले पर 2-3 चोटों के निशान हैं। इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग करानी चाहिए लेकिन मेरी बात पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। आपको बता दें कि रूपकुमार शाह ने कहा है अगर मुझे पूछताछ के लिए जांच एजेंसी बुलाएगी तो मैं जरूर जाएंगा।

एक बार फिर एक्शन में आई सीबीआई

सुशांत सिंह मर्डर केस में रूपकुमार शाह के दावे के बाद सीबीआई एक्शन में आ गई है। बता दें कि सीबीआई जल्दी ही रूपकुमार शाह को पूछताछ के लिए बुला सकती है।

खबरें और भी हैं...

तुनिषा ने शीजान के लिए दी जान, बेवफाई का दर्द बर्दाश्त नहीं कर पाई एक्ट्रेस

calender
27 December 2022, 12:36 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो