सारी दुश्मनी भूलकर अनन्या पांडे के बर्थडे पर नजर आया ये शख्स

अनन्या पांडे ने बीती रात अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस ने अपना बर्थडे बेहद शांत तरीके से सेलिब्रेट किया। इस पार्टी में कुछ ही लोग शामिल हुए। जिनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं. अनन्या पांडे ने अपने बर्थडे के लिए बेहद सिंपल लुक अपनाया था। आइए जानते हैं इस छोटी सी पार्टी में कौन शामिल हुआ।

Janbhawana Times

अनन्या पांडे 30 अक्टूबर को 24 साल की हो गई हैं। अनन्या बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता चंकी पांडे की बेटी हैं। शनिवार की देर रात एक हैलोवीन पार्टी में अपने दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन मनाने के बाद अनन्या ने रविवार शाम मुंबई के एक रेस्तरां में उनके लिए बर्थडे डिनर का आयोजन किया।

अनन्या पांडे की बर्थडे पार्टी में अमिताभ की पोती नव्या नवेली नंदा शामिल हुईं। रेस्टोरेंट से बाहर आते वक्त नव्या ने अनन्या का हाथ पकड़ रखा था और वो उसे एक पल के लिए भी अकेला नहीं छोड़ रही थी। अनन्या और नव्या के इस अंदाज को देखकर लगा कि अनन्या और नव्या बहुत अच्छी दोस्त हैं।

अनन्या पांडे की बर्थडे पार्टी में शनाया कपूर भी पहुंचीं। पार्टी के लिए उनका लुक भी काफी सिंपल था। उन्होंने ब्लू डेनिम जंपसूट पहना हुआ था, जिसमें वह बेहद कैजुअल वाइब दे रही थीं। फैंस को शनाया का ये अंदाज काफी पसंद आया। अनन्या पांडे की बर्थडे पार्टी में आर्यन खान भी शामिल हुए। बता दें, कुछ दिनों पहले अनन्या और आर्यन का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें आर्यन ने अनन्या को सबके सामने नाराज कर दिया था। लेकिन अब लगता है कि दोस्ती एक बार फिर से बढ़ने लगी है।

अनन्या पांडे की बर्थडे पार्टी में उनके एक्स बॉयफ्रेंड के करीबी सिद्धांत चतुर्वेदी शामिल हुए। आपको बता दें, सिद्धांत चतुर्वेदी का नाम अमिताभ की पोती नव्या नवेली के साथ पिछले दिनों से जुड़ा है।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो