सब कुछ ठीक रहा तो राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा जल्द लेंगे सात फेरे

पंजाब से इन दिनों आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्य सभा सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के रिलेशनशिप को लेकर सोशल मीडिया पर ख़बरें छाई हुई है।

Saurabh Dwivedi
Saurabh Dwivedi

पंजाब से इन दिनों आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्य सभा सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के रिलेशनशिप को लेकर सोशल मीडिया पर ख़बरें छाई हुई है। फिल्म एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा डिनर पर साथ-साथ देखा गया था। रिपोर्ट्स में दावा किया जाने लगा कि परिणीति और राघव एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इसी बीच अब AAP सांसद संजीव अरोड़ा ने अपने ट्वीट से दोनों के रिश्ते को कंफर्म कर दिया है। हालांकि परिणीति और राघव ने इन खबरों पर कोई बयान नहीं दिया है।

शादी और सगाई के दावों के बीच अब आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा ने अपने एक ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए हलचल पैदा कर दी है। उन्होंने मंगलवार को राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ी की तस्वीरों का कोलाज शेयर करते हुए दोनों के रिलेशनशिप को कंफर्म बता दिया है।

संजीव अरोड़ा ने ट्वीट कर कहीं ये बात-

संजीव अरोड़ा ने ट्वीट किया, “मैं राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को दिल से मुबारकबाद देता हूं। उनके एक होने को खूब प्यार और खुशियां मिले। मेरी तरफ से शुभकामनाएं।” संजीव अरोड़ा के इस ट्वीट पर लोगों के खूब रिएक्शन आ रहे हैं।”

जानकारी के लिए बता दें कि लुधियाना से संजीव अरोड़ा राज्य सभा के सांसद है। बता दें आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा को मीडिया ने रेस्टोरेंट के बार स्पॉट हुए तो हर तरफ दोनों के रिश्तों को लेकर कयास लगाए जाने लगे थे। इसके बाद ही राघव चड्ढा ने संसद के बाहर परिणीति को लेकर पूछे गये सवाल पर कहा था कि राजनीति को लेकर सवाल कीजिए, परिणीति को लेकर नहीं।

calender
28 March 2023, 05:58 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो