Jhalak Dikhhla Jaa 10 की 5 साल बाद हो रही शो की वापसी

करीब पांच साल बाद यह डांस रिएलिटी शो Jhalak Dikhhla Jaa अपने 10वें सीजन के साथ लौट रहा है। मेकर्स ने इस नए शो के लिए सिलेब्रिटीज को अप्रोच

Janbhawana Times

करीब पांच साल बाद यह डांस रिएलिटी शो Jhalak Dikhhla Jaa अपने 10वें सीजन के साथ लौट रहा है। मेकर्स ने इस नए शो के लिए सिलेब्रिटीज को अप्रोच करना भी शुरू कर दिया है। हालाकी पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि ऐक्ट्रेस काजोल 'झलक दिखला जा 10' को जज करेंगी। लेकिन अब काजोल की जगह माधुरी दीक्षित को फाइनल किया गया है।

रिपोर्ट की माने तो..काजोल ने Jhalak Dikhhla Jaa 10 को जज करने का ऑफर ठुकरा दिया है। Kajol की जगह अब Madhuri Dixit जज बनेंगी। आपको बता दें कि माधुरी ने 2014 तक 'झलक दिखला जा' जज किया था। उसके बाद शो में शाहिद कपूर और जैकलीन फर्नाडिस की बतौर जज एंट्री हुई थी। पर इस बार इनमें से कोई भी 'झलक दिखला जा 10' को जज नहीं करेगा। माधुरी दीक्षित ने कुछ दिन पहले ही 'झलक दिखला जा 10' साइन किया है।

कुछ रिपोर्ट की माने तो, 'माधुरी के लिए ये शो घर वापसी जैसा होगा। जितने भी सीजन माधुरी ने पहले भी जज किए थे उन्होंने बहुत ही बढ़िया काम किया था। इस बार भी जब माधुरी वापस आएंगी तो खूब धमाल देखने को मिलेगा। हालांकी काजोल को भी इस शो में बतौर जज देखकर खूब एक्साइटमेंट होती, लेकिन कुछ चीजें हमेशा आपके हिसाब से नहीं हो पातीं। अब हम बस 'झलक दिखला जा' के शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।

ये शो 10 सितंबर 2022 से ऑन-एयर होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक जिन सेलेब्स को इस डांस रिएलिटी शो में हिस्सा लेने के लिए अप्रोच किया जा चुका है, उनमें तेजस्वी प्रकाश, एरिका फर्नांडिस, मोहसिन खान, दिव्यांका त्रिपाठी दहिया, अदा खान, श्रद्धा आर्या, सुरभि ज्योति और निक्की तंबोली का नाम शामिल है। हालांकि अभी तक ऑफिशल लिस्ट जारी नहीं की गई है।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag