विवादित टिप्पणी मामले में पुलिस के समक्ष पेश हुईं कंगना रनौत

विवादित टिप्पणी मामले में पुलिस के समक्ष पेश हुईं कंगना रनौत

Suman Saurabh
Suman Saurabh

फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर किसानों के खिलाफ विवादित टिप्पणी के मामले में गुरुवार को मुंबई के खार पुलिस थाने में जाकर अपना बयान दर्ज कराया।

अभिनेत्री रनौत के मामले में खार पुलिस की ओर से मीडिया को अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन सूत्रों ने बताया कि रनौत आज पूर्वाह्न करीब 11 बजे खार पुलिस थाने पहुंचीं और विवादित टिप्पणी मामले में अपना बयान दर्ज कराया।

READ MORE: 5जी नेटवर्क मामलाः जूही चावला की याचिका पर अगली सुनवाई 25 जनवरी को

कंगना रनौत ने केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों को खालिस्तानी बताते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाला था। इससे सिख समाज नाराज हो गया था और मनजिंदर सिंह सिरसा के नेतृत्व में सिख संगठनों की ओर से खार पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया था। मामले में पूछताछ के लिए खार पुलिस ने कंगना रनौत को तलब किया था, लेकिन कंगना ने इस मामले को रद्द करने के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। हाई कोर्ट ने कंगना की याचिका खारिज करते हुए उन्हें जांच का सामना करने को कहा था।

.
calender
23 December 2021, 09:37 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो