जन्माष्टमी पर Bharti Singh का बेटा बना कान्हा, क्यूट वीडियो हुआ वायरल

भारत में जन्माष्टमी का त्यौहार बड़े ही धूम धाम से मनाया जाता है। इस अवसर पर लोग अपने घर के सबसे छोटे सदस्य को लड्डू गोपाल की तरह तैयार करते है। ऐसे ही कुछ कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने भी किया। जन्माष्टमी पर भारती ने भी बेटे को लिटिल कान्हा बनाया है, और उसका क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

Janbhawana Times

bharti singh baby: भारत में जन्माष्टमी का त्यौहार बड़े ही धूम धाम से मनाया जाता है। इस अवसर पर लोग अपने घर के सबसे छोटे सदस्य को लड्डू गोपाल की तरह तैयार करते है। ऐसे ही कुछ कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने भी किया। जन्माष्टमी पर भारती ने भी बेटे को लिटिल कान्हा बनाया है, और उसका क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

 

कृष्ण जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami) के मौके पर भारती सिंह ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो उनके प्यारे बेटे का है, जिसकी क्यूट एक्सप्रेशंस आपका दिल पिघला देगी. क्लिप में देखा जा सकता है कि, हर्ष लिंबाचिया अपने बेटे के साथ खेल रहे हैं. इस दौरान नन्हे गोला येलो कलर की टीशर्ट में देखते ही बन रहे हैं। वह कृष्ण लुक में काफी प्यारे लग रहे हैं। उन्होंने अपने लुक को मोर के पंख से पूरा किया, जिसमें वह वाकई किसी कृष्ण से कम नहीं लग रहे हैं। बैकग्राउंड में कृष्ण भगवान का गाना बज रहा है।

वीडियो में भारती सिंह के पति हर्ष लिंबाचिया बेटे लक्ष्य को खिलाते नजर आ रहे हैं। वहीं लक्ष्य बाल कृष्ण के रूप में नजर आ रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में भारती ने लिखा- 'शुक्रिया प्रभु, हर चीज के लिए शुक्रिया।'

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो