Khatron Ke Khiladi 12: रोहित शेट्टी ने गलती से बता दिया विनर का नाम?

खतरों के खिलाड़ी शो का फैन तो हर कोई है। रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के इस खतरनाक स्टंट बेस्ड शो पर आकर टीवी के तमाम कलाकार अपनी बहादुरी दिखाते हैं और रोंगटे खड़े कर देने वाले टास्क पूरे करते हैं।

Janbhawana Times

खतरों के खिलाड़ी शो का फैन तो हर कोई है। रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के इस खतरनाक स्टंट बेस्ड शो पर आकर टीवी के तमाम कलाकार अपनी बहादुरी दिखाते हैं और रोंगटे खड़े कर देने वाले टास्क पूरे करते हैं।

दो हफ्ते बाद टीवी पर खतरों के खिलाड़ी का 12वां सीजन भी दस्तक देने वाला है। इस समय केपटाउन में इस शो की शूटिंग जोरो-शोरों से चल रही है।

खतरों के खिलाड़ी 12 के लॉन्च (Khantron Ke Khiladi 12 Launch) से पहले ही शो के होस्ट और बॉलीवुड के जाने-माने फिल्ममेकर रोहित शेट्टी ने विनर के नाम (Khatron Ke Khiladi 12 Winner) का इशारा दे दिया है।

हाल ही में रोहित शेट्टी ने मीडिया से बातचीत करते हुए इस शो को लेकर कई जानकारियां दी हैं। इसी के साथ उन्होंने अपने फेवरेट कंटेस्टेंट के नाम का भी खुलासा कर दिया है।

रोहित के इस खुलासे से साफ हो गया है कि टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस और बिग बॉस 14 की विनर रह चुकी रुबीना दिलैक (Rubina Dilaika) उनकी फेवरेट कंटेस्टेंट हैं और उन्होंने यह भी कहा है कि इस बात के सबसे ज्यादा चांस हैं कि वह इस शो की विनर बनें।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag