जल्द ही शादी करने का फैसला ले सकते हैं Kiara-Sidharth !

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी को फैंस एक साथ ही देखना पसंद करते हैं, इसलिए जब दोनों के अलग होने की खबर आई तो फैंस बेहद नाराज हो गए थे। हालांकि कुछ समय बाद ही दोनों का पैचअप हो गया था।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी को फैंस एक साथ ही देखना पसंद करते हैं, इसलिए जब दोनों के अलग होने की खबर आई तो फैंस बेहद नाराज हो गए थे। हालांकि कुछ समय बाद ही दोनों का पैचअप हो गया था।

इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली थी। लेकिन क्या आपको पता है कि दोनों के बीच किसने पैचअप करवाया। वो और कोई नहीं बल्कि इंडस्ट्री के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर करण जौहर ने। उन्हें नहीं पसंद आ रहा था कि कपल कुछ अनबन की वजह से अलग हो जाएं।

खबरों कि माने तो ''करण जौहर, जो इस कपल के बेहद करीबी हैं, वो भी उनके अलग होने की खबर से बहुत खुश नहीं थे और उन्होंने उनके बीच इसे पैचअप कराने का फैसला किया। सिद्धार्थ और कियारा के बीच बहुत प्यार है और इसलिए उन्होंने एक-दूसरे को एक और मौका दिया और उनके फैंस को इससे ज्यादा खुशी नहीं हो सकती।"

''अब उनका बोन्ड पहले से ज्यादा मजबूत है और हमें आश्चर्य नहीं होगा अगर कपल जल्द ही शादी करने की प्लानिंग बनाएंगे। अभी ये कपल अपनी प्रोफेशनल कमिटमेंट्स में बेहद व्यस्त है और एक ब्रेक के बाद वे जल्द छुट्टी पर जाएंगे।'

calender
10 June 2022, 02:06 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो