Munmun Dutta ने फ्लॉन्ट किया क्लासी लुक, तस्वीरें देख दीवाने हुए फैंस

मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और वह अपनी लेटेस्ट फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती है। इस बार भी उन्होंने पिंक पेंट सूट में ग्लैमर का तड़का लगा दिया है।

calender

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। इस शो में उनके 'बबीता जी' के किरदार को फैंस काफी पसंद करते है और यही कारण है कि वह घर-घर में 'बबीता जी' के नाम से ही जानी जाती है। मुनमुन दत्ता टीवी इंडस्ट्री की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस में से एक है। वह हमेशा ही अपनी जबरदस्त एक्टिंग से दर्शकों को दीवाना बना देती है।

बता दें कि मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और वह अपनी लेटेस्ट फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती है। इस बार भी उन्होंने पिंक पेंट सूट में ग्लैमर का तड़का लगा दिया है। लेटेस्ट फोटोशूट में मुनमुन दत्ता पिंक कलर पेंट सूट में नजर आई हैं। उनका ये लुक काफी फैशनेबल लग रहा है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस हमेशा की तरह क्लासी और ग्लैमरस लग रही है। फैंस को उनका ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है और वह एक्ट्रेस के इस लुक पर जमकर प्यार बरसा रहे है।

 

 

मुनमुन दत्ता के फैंस कमेंट सेक्शन में उनकी खूबसूरती के पुल बांध रहे है। एक्ट्रेस की ये लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही है और यही वजह है कि इन तस्वीरों पर लाइक्स और कमेंट की बौछार आ गई है। हाल ही में सामने आई स्टनिंग तस्वीरों में मुनमुन कभी टेबल तो कभी सीढ़ियों पर बैठकर शानदार पोज देती हुई दिख रही है।

एक्ट्रेस ने अपने लुक को चार चांद लगाने के लिए पिंक ग्लोसी मेकअप किया है। इसके साथ ही उन्होंने बालों को खुला रखा है। वहीं कलरफुर हील एक्ट्रेस के इस लुक को और भी ज्यादा ग्लैमरस बना रही है।

तारक मेहता फेम मुनमुन दत्ता का फैशन सेंस काफी स्टाइलिश है। वह हर बार डिफरेंट स्टाइल कैरी कर, फैंस को इंप्रेस करने का कोई मौका नहीं छोड़ती है। इस बार भी उन्होंने पिंक आउटफिट में कातिल अदाओं से फैंस को मदहोश कर दिया है। 

First Updated : Wednesday, 25 January 2023