पहली बार रणबीर और आलिया की शादी पर बोलीं नीतू कपूर

बॉलीवुड की पावर कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। पूरा देश दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

बॉलीवुड की पावर कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। पूरा देश दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। हर दिन अलग-अलग तारीखों के कयास लगाए जा रहे हैं।

खबरे आ रही है कि शादी की तैयारी शुरू भी हो चुकी है। तो कभी बैचलर पार्टी की लिस्ट भी सामने आ जाती है। लेकिन अब तक दोनों सितारों के परिवार वालों की तरफ से शादी की डेट को लेकर कोई भी बयान सामने नहीं आया है।

लेकिन आज पहली बार रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने मीडिया के सामने रणबीर और आलिया की शादी को लेकर कोई बयान दिया है।

दरअसल संवाददाताओं के सवालों का जवाब देते हुए नीतू कपूर ने कहा कि- ‘मैं दो साल से शादी की खबर सुन रही हूं।

पता चला मैं यहां शो होस्ट कर रही हूं और वो दोनों पीछे से शादी कर लें। वैसे भी इतनी सारी डेट्स सामने आ गई है कि मैं भी खुद कंफ्यूज हो रही हूं। मीडिया में रोज नए डेट्स पता चल रहे हैं। अगर शादी होगी तो पता चल जाएगा’ ।

आपको बता दें कि हाल ही में रणबीर कपूर अपने दिवंगत पिता ऋषि कपूर की फिल्म 'शर्माजी नमकीन' का प्रमोशन करते वक्त शादी से जुड़े कुछ सवालों के पूछे जाने पर कहा था कि वो पागल नहीं है जो शादी की डेट्स का खुलासा करेंगे। खैर अब किसी के भी तरफ से शादी की डेट्स का खुलासा नहीं किया गया है। वहीं उनके फैंस बेसब्री से दोनों की शादी का इंतजार कर रहे हैं।

calender
08 April 2022, 07:09 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो